फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trader robbed of 2.5 lakh in Kamala Nagar at midnight.

Agra News: कमला नगर में आधी रात व्यापारी से ढाई लाख लूटे

Wed, 26 Aug 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Trader robbed of 2.5 lakh in Kamala Nagar at midnight.
कमला नगर में लूट की घटना के बाद लोगों की भीड़ और पुलिस
आगरा। कमला नगर में मंगलवार रात करीब एक बजे घर लौट रहे व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। विरोध पर तमंचा तान दिया। बदमाश 2.50 लाख रुपये से भरा बैग, दो मोबाइल और टैबलेट ले गए।
विज्ञापन

कमला नगर के जी-ब्लॉक निवासी नंदन गुप्ता की मनकामेश्वर मंदिर के पास रावतपाड़ा में पोशाक और पूजन सामग्री की दुकान है। वे दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ स्कूटर से घर आ रहे थे। रास्ते में कर्मचारी उतर गया। नंदन गुप्ता घर पहुंचने वाले ही थे तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाया और उनके हाथ से बैग छीन लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश में लगी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश नजर आए हैं। आगे वाले बदमाश ने मास्क लगा रखा था और पीछे वाले के सिर पर टोपी थी। वे दुकान से ही पीछे लगे थे। सुनसान रास्ते पर आने पर वारदात को अंजाम दिया। तमंचा दिखाकर धमकाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed