फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No trace found of medical student Abhishek, missing for four months.

Gorakhpur News: चार माह से लापता मेडिकल छात्र अभिषेक का नहीं मिला सुराग

Wed, 26 Aug 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
No trace found of medical student Abhishek, missing for four months.
बड़हलगंज। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खड़ेसरी से चार माह से लापता छात्र अभिषेक वर्मा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। सोमवार को छात्र के पिता राजेश्वर वर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर अभिषेक की जल्द बरामदगी की मांग की। परिजनों ने मामले की गंभीरता और निष्पक्षता से जांच कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 से अभिषेक लापता है। उसके लापता होने के बाद से कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और सहपाठियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। साथ ही कॉलेज परिसर की गतिविधियों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच कर संबंधित लोगों से पूछताछ का अनुरोध किया। इस दौरान अच्छेलाल वर्मा, पशुपतिनाथ गुप्ता, दिलीप सोनी, भरत वर्मा, गोलू वर्मा और टिंकू वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed