{"_id":"5fbb54f88ebc3e9b7638bfe6","slug":"three-dead-bodies-found-from-the-house-in-suspicious-condition-in-bathinda-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका दे रही थी धमकी, उसे और उसके मां-बाप को गोली से उड़ाया, फिर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका दे रही थी धमकी, उसे और उसके मां-बाप को गोली से उड़ाया, फिर खुदकुशी की
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एक साथ खड़े माता-पिता और बेटी, इनसेट में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के बठिंडा में गांव मानसा खुर्द के युवक ने रविवार देर रात अपनी प्रेमिका एवं उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सहकारी सभा बीबी वाला के सचिव चरनजीत सिंह (55), उनकी पत्नी जसविंदर कौर (45) और बेटी सिमरन कौर (20) के तौर पर हुई है। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकरन सिंह अपने गांव मानसा खुर्द जिला मानसा पहुंचा और गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
2 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना कैंट पुलिस ने तिहरे हत्या कांड के आरोपी युवक युवकरन सिंह के खिलाफ मृतका सिमरन कौर के मामा हरबंस सिंह के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बनाए गए वीडियो में युवक ने प्रेमिका पर शादी न करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने मीडिया को युवकरन सिंह का वीडियो जारी किया है।
3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के अनुसार युवकरन सिंह निवासी मानसा खुर्द जिला मानसा के बठिंडा की कमला नेहरू कालोनी में रहने वाले दंपती चरनजीत सिंह एवं जसविंदर कौर की लड़की सिमरन कौर से पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसी दौरान युवकरन सिंह को अपनी प्रेमिका के किसी अन्य से अफेयर के बारे में पता लगा तो वह सिमरन से बात करने से पीछे हट गया। वहीं सिमरन कौर उस पर शादी करने का दबाव डालने लगी। शादी से इनकार करने पर वह दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकियां देने लगी।
वीडियो में लड़के ने बताया कि पिछले छह माह से सिमरन उसे मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान कर रही थी। इससे वह तनाव में रहने लगा था। इस पर वह रविवार देर रात को अपने भाई का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कार से अपनी प्रेमिका सिमरन के घर आया और प्रेमिका और उसके माता-पिता के सिर में एक-एक गोली मारकर हत्या करने के बाद वापस अपने गांव चला गया था। एसएसपी के अनुसार सोमवार की सुबह दूधिया चरनजीत सिंह के घर पर दूध देने पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डोर बेल बजाने पर कोई बाहर नहीं आया। इस पर वह अंदर चला गया। बेडरूम में चरनजीत सिंह, उनकी पत्नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर के खून से लथपथ शव पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना मिली तो एसपी सिटी जसपाल सिंह और थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने तिहरे हत्याकांड की जांच शुरू करते हुए सिमरन कौर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।