{"_id":"5947ffa04f1c1b8c458b45ba","slug":"sonipat-gangrape-dead-body-multilation-case-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, डीएनए रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, डीएनए रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि
Tue, 20 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनीपत की बेटी को अगवा करके दिल्ली की 'निर्भया' दरिंदगी जैसा अंजाम देकर रोहतक में फेंक दिया गया था। मामले में नया मोड़ आया है।
2 of 7
Rohtak gang rape
युवती संग गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में डीएनए रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दोनों दोस्तों ने युवती संग गैंगरेप किया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि होने से पुलिस की जांच को बल मिला है। पुलिस का दावा है कि मामले की चालान रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। पुलिस मंगलवार को चालान कोर्ट में पेश कर देगी।
3 of 7
Rohtak gang rape
रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव 11 मई को बरामद किया गया था। उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी। कीर्तिनगर निवासी सुमित को सीआईए ने तमंचे सहित पकड़ा तो इस घटना का खुलासा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Rohtak gang rape
आरोपी ने बताया था कि वारदात में कबीरपुर का रहने वाला उसका साथी विकास भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। जांच में सामने आया कि सुमित और विकास दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। सुमित ही युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Rohtak gang rape
डीजीपी बीएस संधु ने मामले को बेहद संवेदनशील मानकर गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि एक माह में कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा और पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस मामले में चार माह के भीतर ही फैसला हो जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।