{"_id":"5b289ead4f1c1bf76e8b8de5","slug":"seven-people-died-in-car-accident-in-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत का 'सफर', 3 टुकड़ों में बंट गई थी कार, सड़क पर ऐसे बिखर गए 7 शव, देख नहीं पाओगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत का 'सफर', 3 टुकड़ों में बंट गई थी कार, सड़क पर ऐसे बिखर गए 7 शव, देख नहीं पाओगे
Wed, 20 Jun 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:38 AM IST
1 of 6
अमृतसर में कार एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घूमने निकले दो परिवारों का मौत का 'सफर' देखिए। हादसे के बाद कार तीन टुकड़ों में बंट गई और सात लोगों की ऐसी हालत हो गई, तस्वीरें देख नहीं पाओगे। वैष्णो देवी से लौट रहे परिवारों के साथ अमृतसर में हुआ हादसा और मौके पर सभी की जान चली गई।
2 of 6
अमृतसर में कार एक्सीडेंट
पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे में सोमवार तड़के करीब छह बजे सड़क पर खड़े ट्राले से वैष्णो देवी से आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाड़ी भिड़ गई। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में एक छह साल की बच्ची ही बची है।
3 of 6
अमृतसर में कार एक्सीडेंट
मृतकों में दिल्ली निवासी अरविंद और झज्जर निवासी सुनील के अलावा उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। वे वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। शवों की पहचान उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। अधिकारियों ने मृतकों के मोबाइल से आखिरी कॉल नंबर पर बातचीत कर उनके परिचितों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
4 of 6
अमृतसर में कार एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, अरविंद शर्मा और सुनील अपने परिवारों के साथ कुछ दिन पहले स्कोर्पियो से श्री वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए निकले थे। दर्शन करने के बाद वे वापसी में अमृतसर रुके। इसके बाद वे सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। गाड़ी अरविंद चला रहे थे। जीटी रोड पर रैय्या के पास एक ट्राला खड़ा था। स्कोर्पियो चला रहे अरविंद को वह ट्राला दिखा नहीं और गाड़ी उससे टकरा गई।
5 of 6
अमृतसर में कार एक्सीडेंट
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कोर्पियो ट्राले के नीचे धंस गई। गाड़ी को क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान अरविंद शर्मा, उनकी पत्नी श्वेता शर्मा, बेटी मनी शर्मा, बेटे शिवांश उर्फ गोलू, सुनील शर्मा, उनकी पत्नी पूनम, चार वर्षीय बेटे विराज के रूप में हुई है। वहीं सुनील की छह साल की बेटी धानी घायल हो गई, जिसे अमृतसर अस्पताल में रेफर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।