फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनदहाड़े गैंगवार में हुई थी महिला की मौत, बेटी को सुबह हो गई थी अनहोनी की आशंका

Tue, 19 Jun 2018 01:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
woman killed in tillu and gogi gangwar in delhi
gang war

बीमार पति के इलाज के साथ-साथ अपने दो बच्चों का पालन पोषण करने वाली संगीता की मौत से पूरा परिवार सकते में है। संगीता के पति सुरेंद्र शर्मा को अस्थमा की बीमारी है। इसके चलते वह काम नहीं कर पाते हैं। संगीता इलाके में ही एक सिलाई कढ़ाई की फैक्ट्री में काम कर पूरे परिवार का देखभाल कर रही थी। अब उसकी मौत के बाद परिवार का देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

woman killed in tillu and gogi gangwar in delhi
gang war - फोटो : अमर उजाला

संगीता की 16 साल की बेटी श्रुति घटना की जानकारी मिलते ही सन्न हो गई। उसने बताया कि उसे सुबह ही अनहोनी की आशंका हो गई थी। जब उसकी मां फैक्ट्री जा रही थी तो उसने कहा था कि वह आज छुट्टी कर ले, लेकिन संगीता ने हंस कर उसकी बातों को टाल दिया था। संगीता ने बताया कि पति की बीमारी की वजह से वह एक सप्ताह की छुट्टी ले चुकी है। उसने कहा कि वह काम से जल्दी वापस आ जाएगी।

woman killed in tillu and gogi gangwar in delhi
burari gang war - फोटो : अमर उजाला

श्रुति ने बताया कि 21 जून को मथुरा में उसके फुफेरे भाई का जन्मदिन है। परिवार के सभी सदस्यों को बुधवार को मथुरा जाना था। उसका भाई धीरज (14) पहले ही मथुरा जा चुका था। संगीता ने बेटी से कहा था कि वह सोमवार को जल्द घर आकर कपड़ों की खरीदारी करेगी और फिर बुधवार को सभी मथुरा जाएंगे। संगीता की मां इमरती ने बताया कि संगीता जब सुबह में ड्यूटी जा रही थी तो उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि गोली उसकी बेटी की आवाज को खामोश कर देगी। उसने बताया कि अपनी छोटी सी कमाई में संगीता पूरे परिवार का ख्याल रखती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed in tillu and gogi gangwar in delhi
gang war - फोटो : अमर उजाला

चार लाख का इनामी बदमाश है जितेंद्र उर्फ गोगी
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुराड़ी इलाके में हुए गैंगवार में जितेंद्र उर्फ गोगी खुद ही मौके पर मौजूद था और उसने ही कई बदमाशों पर गोली चलायी थी। जितेंद्र के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह चार लाख का इनामी बदमाश है। उसपर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। वर्ष 2016 में वह हरियाणा पुलिस के हिरासत से फरार हो गया था। 

विज्ञापन
woman killed in tillu and gogi gangwar in delhi
gang war - फोटो : अमर उजाला

उसके सहयोगियों ने पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया था और उनका एमपी 3 राइफल भी छीन कर फरार हो गया था। उसके बाद से गोगी फरार है और लगातार हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह सोनीपत के आस पास कहीं रह रहा है। दिल्ली और हरियाणा की पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed