अमृतसर में एक हिंदू नेता को दिनदहाड़े सड़क पर 15 गोलियां मारी गई थीं। आरोपी पकड़ा गया है, उससे जो खुलासा हुआ है वो हैरान कर देने वाला है।
2 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
30 अक्टूबर की दोपहर गैंगस्टर सारज सिंह उर्फ मिंटू, गैंगस्टर शुभम, उसके साथी धर्मेंद्र गोली निवासी तरनतारन और बन्नी निवासी अमृतसर ने वारदात को अंजाम दिया है। गोलियां सारज और शुभम ने चलाई थीं जबकि धर्मेंद्र और बन्नी बाइक लेकर आगे रोड पर खड़े थे।
3 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
हिंदू नेता विपिन शर्मा का कत्ल कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि गैंगस्टरों की प्लानिंग थी। सूत्रों से पता चला है कि ये बातें पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखी हैं। रिपोर्ट डीजीपी सुरेश अरोड़ा को सौंप दी गई है।
4 of 8
Hindu leader shot dead in Amritsar
मजीठा रोड 88 फुट्टी पर रहते पुलिसकर्मी बलजिंदर सिंह उर्फ कालू का बेटा शुभम जग्गू गैंग का सदस्य है। गैंगस्टर शुभम की घर के पास रहते अन्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू से दुश्मनी थी। शुभम कई बार बबलू पर हमला कर चुका था। 25 जुलाई 2016 की रात शुभम ने साथियों के साथ बबलू के पिता सुखदेव सिंह के अहाते पर हमला कर दिया था।
5 of 8
Gopal SweetsHindu leader shot dead in Amritsar
शुभम की गोली से सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। करिंदे राजू की भी कुछ दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद शुभम फरार हो गया था। अक्टूबर 2016 में सिटी पुलिस ने शुभम को पकड़ लिया था। उसे कपूरथला जेल भेज दिया गया था। बबल अपने पिता के खून का बदला लेने के लिए शुभम को ढूंढ रहा था।