फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, खून से सनी तलवार संग पहुंचा थाने, चिल्लाकर कही ये बात

Wed, 16 Dec 2020 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Husband killed His Wife In Jalandhar of Punjab
जालंधर में पति ने पत्नी की हत्या की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जालंधर में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की। इतना ही नहीं आरोपी खून से सनी तलवार लेकर खुद थाने पहुंच गया। थानें में खून से सनी तलवार के साथ आरोपी को देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Punjab Crime News: Husband killed His Wife In Jalandhar of Punjab
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वारदात को जालंधर में लुधियाना मार्ग पर मोहल्ला नानकपुरा में अंजाम दिया गया है। आरोपी पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खून से सनी तलवार लेकर गोराया थाने पहुंच गया। 

Punjab Crime News: Husband killed His Wife In Jalandhar of Punjab
जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने मोहल्ले के लोगों से थाने का रास्ता पूछा और वहां खून से सनी तलवार लेकर पहुंचकर जुर्म कबूला। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय बिंदू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम जसवंत सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Crime News: Husband killed His Wife In Jalandhar of Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वारदात स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक बिंदू की शादी लुधियाना में जसवंत सिंह से हुई थी। बिंदू का अपने पति जसवंत से तलाक का केस चल रहा था। बिंदू व जसवंत सिंह के दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। बिंदू करीब एक माह से गोराया में अपनी मौसी के घर रह रही थी। मंगलवार को दोपहर उसका पति तलवार लेकर वहां पहुंचा और उस पर वार कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Punjab Crime News: Husband killed His Wife In Jalandhar of Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद जसवंत सिंह हाथ में खून से सनी तलवार लेकर बाहर निकला। चिल्लाते हुए कहा कि मैंने पत्नी को मार दिया है, थाना कहां है। खुद थाने में खून से सनी तलवार लेकर पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed