{"_id":"57a46a8a4f1c1b6f152bba44","slug":"people-break-baba-bheemrao-ambedkar-statue-and-thrown-in-pond-stress-in-dalit-community","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब की मूर्ति को ट्रैक्टर से तोड़ तालाब में फेंका, दलित समाज भड़का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा साहेब की मूर्ति को ट्रैक्टर से तोड़ तालाब में फेंका, दलित समाज भड़का
Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
1 of 5
भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर दलित समुदाय भड़का
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़कर तालाब में डाल देने से दलित समाज भड़क गया है। पानीपत में तनाव की स्थिति बन गई है। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 5
भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर दलित समुदाय भड़का
- फोटो : अमर उजाला
मामला, जिले के गांव आसन कलां में शुक्रवार सुबह हुआ। घटना के बाद भड़के दलितों समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आसन-गोली माजरा रोड पर जाम लगा दिया। दलितों ने गांव के पूर्व सरपंच पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है और कार्रवाई करने की मांग की है।
3 of 5
भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर दलित समुदाय भड़का
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत की भूमि पर दलित समुदाय के लोगों द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी। गांव के पूर्व सरपंच देवी सिंह इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने कुछ दिन पहले इस मूर्ति स्थल पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
4 of 5
मूर्ति लगाने के बाद दलित समुदाय के लोगों ने रात 2 बजे तक पहरा दिया। जैसे ही वे घर गए रात में लगभग 3 बजे ट्रैक्टर से खींचकर मूर्ति तोड़ दी गई और इसे तालाब में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही दलित समुदाय के लोगों ने शुक्रवार अल सुबह 4 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
5 of 5
भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर दलित समुदाय भड़का
- फोटो : अमर उजाला
दलितों की तरफ से विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच सज्जन सिंह और अंबेडकर कल्याण समिति के प्रधान जलेश्वर ने पूर्व सरपंच देवी सिंह पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देवी सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और प्रशासन अपने खर्च पर मूर्ति स्थापित करे। इस जमीन पर पहले देवी सिंह का कब्जा था। देवी सिंह का कहना है कि उसके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।