{"_id":"57a459254f1c1bda762bbf70","slug":"truck-crushed-people-sleeping-in-slum-on-road-in-kapurthala-two-people-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सो रहे लोगों पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, देखिए, पहिए तले कैसे दबे रहे शव?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे लोगों पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, देखिए, पहिए तले कैसे दबे रहे शव?
Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपूरथला में ट्रक ने सो रहे लोगों को कुचला, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूरथला में सड़क किनारे सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने सदा की नींद सुला दिया। लोगों के शव ट्रक के पहिए तले काफी देर तक दबे रहे। देखिए।
2 of 5
कपूरथला में ट्रक ने सो रहे लोगों को कुचला, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के बाहर बनी झुग्गी झोपड़ियों में हुआ। बाहर सो रहे लोगों पर सुबह बेकाबू ट्रक चढ़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हैं।
3 of 5
कपूरथला में ट्रक ने सो रहे लोगों को कुचला, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसएसपी राजिंदर सिंह के मुताबिक मारे गए लोगों में 30 साल का पिंटू और 17 साल की सेसम कुमारी शामिल हैं। वे बिहार के मुंगेर जिले के थाना हवेली खड़कपुर क्षेत्र के बदुई गांव के रहनवाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपूरथला में ट्रक ने सो रहे लोगों को कुचला, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक का ड्राइवर हरबंस सिंह निवासी बाघापुराना पठानकोट से क्रशर लेकर लोहियां की तरफ जा रहा था। ट्रक में रोड़ी-बजरी ले लाया जा रहा था। लोगों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक ने उससे नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक सड़के के किनारे बनीं झुग्गियों के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ गया और तीन लोगों को कुचल दिया। एक युवक और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
कपूरथला में ट्रक ने सो रहे लोगों को कुचला, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। ड्राइवर घटना के बाद से फरार है। डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। घटना के समय भुलाणा चौकी में कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।