फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसाज के बहाने 'गंदा काम', एक बार के 1000 रुपये, पार्लर में यूं चलता था कारोबार देखिए

Mon, 21 Aug 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 21 Aug 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Panipat massage parlour sex racket busted, sex workers, prostitution
Panipat Sex Racket
मसाज के बहाने बुलाना और फिर हुस्न के जाल में फंसाकर 'गंदा काम' करना। पार्लर में काफी समय से चल रहा था कारोबार, पर्दाफाश हुआ तो सच आया सामने।
Panipat massage parlour sex racket busted, sex workers, prostitution
Panipat Sex Racket
मामला हरियाणा के पानीपत का है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने थाना चांदनी बाग पुलिस स्टेशन से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मॉल की बेसमेंट में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीजेएम ने चार मसाज पार्लरों से 13 युवतियों व चार युवकों को बरामद किया है। इनमें एक 18 साल से कम उम्र की है। जबकि कुछ भागने में कामयाब हो गए। 
Panipat massage parlour sex racket busted, sex workers, prostitution
Panipat Sex Racket
सीजेएम ने मौके से गर्भ रोकने का आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सीजेएम थाना चांदनी बाग की बजाय पहले से ही पुलिस की एक टीम गठित कर डेकोय के साथ मसाज पार्लर में पहुंचे थे। यहां से करीब 8800 रुपये बरामद किए। इनमें तीन हजार रुपये सीजेएम द्वारा नोट किए हुए पाए गए। सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने का पता लगने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panipat massage parlour sex racket busted, sex workers, prostitution
Panipat Sex Racket
थाना चांदनी बाग प्रभारी ने सीजेएम को ही इस तरह की कार्रवाई न करने की सलाह दे डाली और कुछ युवतियों को जाने देने को कहा। सीजेएम ने खुद युवतियों को पकड़ने की बात कही और हाईकोर्ट में मामला ले जाने की चेतावनी दी। सीजेएम द्वारा हाईकोर्ट की चेतावनी देने पर एसएचओ के तेवर कुछ नरम हुए। सीजेएम द्वारा मीडिया के सामने पूरा मामला स्पष्ट करने के बाद एसएचओ ने सभी पर कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Panipat massage parlour sex racket busted, sex workers, prostitution
sex racket busted
थाना चांदनी बाग प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया और पार्लर मालिक व बाकी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम सेक्टर-25 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में चल रहे मसाज पार्लरों पर छापेमारी की तो पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट का पता चला। छापेमारी के वक्त कुछ युवतियां भाग निकली, जबकि 13 युवतियों व चार युवकों को पकड़ लिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed