फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीजा लेने जा रहे परिवार संग हादसा, कार के उड़ गए परखच्चे और दो की मौत

Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
nri man and his daughter-in-law killed in road accident at jalandhar of punjab
जालंधर में सड़क हादसे में मारे गए दो लोग
वीजा लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहे परिवार के साथ हादसा हो गया। टैंकर ने ऐसी टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
nri man and his daughter-in-law killed in road accident at jalandhar of punjab
जालंधर में सड़क हादसे में मारे गए दो लोग
हादसा पंजाब के जालंधर में होशियारपुर में हुआ। गांव खुर्दपुर में वीरवार सुबह पांच बजे तेल टैंकर से टकराने के बाद कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एनआरआई और उसकी बहू की मौत हो गई। एनआरआई की घायल पत्नी और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
nri man and his daughter-in-law killed in road accident at jalandhar of punjab
जालंधर में सड़क हादसे में मारे गए दो लोग
भुलत्थ निवासी मेला सिंह (70) अपनी पत्नी जसवीर कौर (65), बेटे लखविंदर सिंह और बहू अमनदीप कौर के साथ बेगोवाल से चंडीगढ़ जा रहे थे। कार को लखविंदर सिंह चला रहे थे। होशियारपुर रास्ते पर स्थित गांव खुरदपुर के पास कार को तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे कार बेकाबू रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी। मौके पर ही मेला सिंह और उनकी बहू की मौत हो गई। मेला सिंह की पत्नी जसवीर कौर गंभीर घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nri man and his daughter-in-law killed in road accident at jalandhar of punjab
जालंधर में सड़क हादसे में मारे गए दो लोग
पता चला है कि मेला सिंह और उनका बेटा लखविंदर सिंह पहले से ही अमेरिका में रहते हैं। लखविंदर सिंह की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। इस बार मेला सिंह अपनी पत्नी जसवीर व बहू अमनदीप कौर को साथ ले जाना चाहते थे। इसके लिए जसवीर कौर का वीरवार को मेडिकल करवाना था। सभी पारिवारिक सदस्य सुबह बेगोवाल से निकले थे और खुर्दपुर में उनके साथ हादसा हो गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
nri man and his daughter-in-law killed in road accident at jalandhar of punjab
जालंधर में सड़क हादसे में मारे गए दो लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कार खुरदपुर नहर की तरफ मुड़ी तभी तेल के टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में मेला सिंह और उनकी बहू अमनदीप कौर की मौत हो गई, जबकि मेला सिंह की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है। बेटे की शादी को 6 महीने ही हुए थे और वो भी अपनी पत्नी को अमेरिका ले जाना चाहता था कि हादसा हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed