{"_id":"583014f54f1c1b5536901c40","slug":"jind-boy-killed-girlfriend-and-burnt-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग मिलकर युवक ने कत्ल कर दी गलफ्रेंड, अधजली मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों संग मिलकर युवक ने कत्ल कर दी गलफ्रेंड, अधजली मिली लाश
Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले गर्लफ्रेंड कत्ल किया, फिर उसके शव को खेतों में जला दिया। पुलिस जांच में इस हत्याकांड की वजह सामने आई।
2 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
घटना हरियाणा के जींद की है। नरवाना में 5 महीने पहले खेतों में एक महिला का शव अधजली हालत में मिला था। केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दिनेश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि महिला उससे पैसों की डिमांड करती थी और पैसे न मिलने पर ब्लैकमेल करती थी। इससे परेशान होकर उसने उसे मार दिया।
3 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
दिनेश के साथ नाजायज संबंध थेः पूछताछ में सामने आया कि मृतका शादीशुदा थी और दिनेश के साथ नाजायज रिश्ते थे। मृतका ने दिनेश से कहा था कि अगर वह उसे मकान खरीदने लोन दिलवा देगा तो वह उसी से शादी कर लेगी, लेकिन दिनेश ने लंबे वक्त तक लोन नहीं दिलवाया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। इससे परेशान दिनेश ने उसे मारने की सुपारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
ऐसे दिया था वारदात को अंजामः दिनेश के मुताबिक, 6 जून को वह कविता को कार में बैठाकर भूना ले गया। उस दौरान उसके साथ भूपेंद्र, इफरान और उस्मान भी थे। सभी ने कार में शराब भी पी और रात को भिखेवाला रोड पर महिला की चुन्नी से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उस्मान की सलाह पर उसे खेत में पड़े लकड़ियों के ढेर में रखकर आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
ये कहना है पुलिस काः ढाकल रोड नरवाना के एक युवक की 30 साल की पत्नी कविता 16 जून को घर से गायब हो गई थी, लेकिन चाल चलन ठीक न होने के शक पर उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। उसके बाद कलौदा गांव के खेत में एक अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि लाश नरवाना के राजकुमार की पत्नी की ही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।