फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुल गया स्कूल डायरेक्टर के मर्डर का असली सच, पकड़े कातिल

Sat, 19 Nov 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 19 Nov 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
revealed the real truth the murder of Director of the school
हत्या
करीब 47 दिन बाद स्कूल डायरेक्टर के मर्डर का असली सच सबके सामने आ गया है, जानिए क्या है पूरा मामला?
revealed the real truth the murder of Director of the school
murder
करीब 47 दिन बाद सीआईए ने दुर्जनपुर निवासी स्कूल डायरेक्टर सुरेश खिलेरी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल हत्यारे सुरेश के छोटे भाई बिजेंद्र का मर्डर करने आए थे। धोखे में सुरेश का मर्डर कर गए। हत्या के आरोप में पुलिस ने बिजेंद्र की पहली पत्नी के भाई और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार शाम ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
revealed the real truth the murder of Director of the school
स्कूल डायरेक्टर सुरेश खिलेरी की हत्या
एसपी ने बताया कि गांव अग्रोहा के दुर्जनपुर में दो अक्तूबर की सुबह गिन्ना देवी बैठक में बड़े बेटे 41 वर्षीय सुरेश खिलेरी का शव लहूलुहान मिला था। चाकू से गर्दन और अन्य जगहों पर वार कर हत्या की गई थी। सुरेश सिवानी मंडी के पास नलोई गांव में मुखराम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलाते थे। एसपी ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। जांच सीआईए को सौंपी गई थी। पुलिस ने गांव धीरणवास के रणधीर सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
revealed the real truth the murder of Director of the school
स्कूल डायरेक्टर सुरेश खिलेरी की हत्या
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मृतक सुरेश खिलेरी के छोटे भाई बिजेंद्र की शादी मुख्य आरोपी रणधीर की बहन के साथ हुई थी। चार साल पहले दंपति में संबंध टूट गए थे, जिसके बाद बिजेंद्र ने बाद में दूसरी शादी कर ली थी। रणधीर की बहन से अनबन को लेकर हुई पंचायत में रणधीर और बिजेंद्र की कहासुनी हो गई थी। इसी से रणधीर ने बिजेंद्र से रंजिश पाल ली थी। इस कारण उसने बिजेंद्र की हत्या का प्लान बना अपने तीन साथियों के साथ एक अक्तूबर की देर रात दुर्जनपुर पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के लिए दीवार फांदकर मकान में घुस गए थे। बैठक में सो रहे सुरेश को बिजेंद्र मानकर चाकू से हत्या कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
revealed the real truth the murder of Director of the school
सीआईए-वन इंचार्ज मुकेश कुमार की टीम ने रणधीर और उसके साथियों को अरेस्ट किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें मीडिया में खबर पढ़कर पता चला कि बिजेंद्र की बजाय उसके भाई सुरेश को मार डाला है। मर्डर के बाद आरोपी गांव में ही रह रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed