{"_id":"59f72b3d4f1c1baf678b8635","slug":"hindu-leader-shot-dead-in-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पंजाब में एक और हिंदू नेता को दिनदहाड़े भूना, 15 गोलियां दागी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: पंजाब में एक और हिंदू नेता को दिनदहाड़े भूना, 15 गोलियां दागी
Tue, 31 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब में एक के बाद एक हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। एक और दिलदहला देने वाली घटना घटी है जिसका CCTV फुटेज भी सामने आ गया है।
2 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की सोमवार दोपहर करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। विपन शर्मा बटाला रोड स्थित मेन बाजार से एक बैठक करके अपने घर प्रीत नगर (भारत नगर) की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दो सिख नौजवानों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
3 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
फायरिंग के दौरान विपन शर्मा सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों ने उन पर 15 से अधिक गोलियां दागी। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी में चार आरोपी दिख रहे हैं। आरोपी दो बाइक पर आते हैं और दो युवक गली के अंदर चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक बाइक स्टार्ट रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
आरोपियों ने विपन शर्मा को नजदीक से गोलियां मारीं। विपन को गोली मारने के बाद हत्यारे आराम से हथियार लहराते हुए बाइक पर बैठकर चले गए। चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
5 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
परिजनों में पसरा मातम
विपन शर्मा (45) की हत्या के बाद पूरे बाजार में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार विपन सरल स्वभाव के थे। परिवार में उनकी पत्नी रजनी (42), बेटा जन्नत (23) और बेटी अलीशा (22) हैं। विपन के पिता बलदेव शर्मा पुलिस से रिटायर हैं। चार भाइयों में विपन शर्मा दूसरे नंबर पर थे। उनका एक भाई विजय शर्मा चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई है। विपन शर्मा का केबल का काम था। वे पिछले कई साल से हिंदुओं की आवाज बनकर उभरे थे। तीन दिन पहले ही उन्होंने बटाला रोड पर जागरण करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।