फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पंजाब में एक और हिंदू नेता को दिनदहाड़े भूना, 15 गोलियां दागी

Tue, 31 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 31 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu leader shot dead in Amritsar
Hindu leader shot dead in Amritsar
पंजाब में एक के बाद एक हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। एक और दिलदहला देने वाली घटना घटी है जिसका CCTV फुटेज भी सामने आ गया है।
Hindu leader shot dead in Amritsar
Hindu leader shot dead in Amritsar
हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की सोमवार दोपहर करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। विपन शर्मा बटाला रोड स्थित मेन बाजार से एक बैठक करके अपने घर प्रीत नगर (भारत नगर) की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दो सिख नौजवानों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Hindu leader shot dead in Amritsar
Hindu leader shot dead in Amritsar
फायरिंग के दौरान विपन शर्मा सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों ने उन पर 15 से अधिक गोलियां दागी। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी में चार आरोपी दिख रहे हैं। आरोपी दो बाइक पर आते हैं और दो युवक गली के अंदर चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक बाइक स्टार्ट रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu leader shot dead in Amritsar
Hindu leader shot dead in Amritsar
आरोपियों ने विपन शर्मा को नजदीक से गोलियां मारीं। विपन को गोली मारने के बाद हत्यारे आराम से हथियार लहराते हुए बाइक पर बैठकर चले गए। चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Hindu leader shot dead in Amritsar
Hindu leader shot dead in Amritsar
परिजनों में पसरा मातम 
विपन शर्मा (45) की हत्या के बाद पूरे बाजार में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार विपन सरल स्वभाव के थे। परिवार में उनकी पत्नी रजनी (42), बेटा जन्नत (23) और बेटी अलीशा (22) हैं। विपन के पिता बलदेव शर्मा पुलिस से रिटायर हैं। चार भाइयों में विपन शर्मा दूसरे नंबर पर थे। उनका एक भाई विजय शर्मा चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई है। विपन शर्मा का केबल का काम था। वे पिछले कई साल से हिंदुओं की आवाज बनकर उभरे थे। तीन दिन पहले ही उन्होंने बटाला रोड पर जागरण करवाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed