{"_id":"57eb859a4f1c1b6d19574a15","slug":"grand-mother-killed-two-months-grand-daughter-truth-exposed-in-police-enquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आया दादी का गुनाह, पोती को फर्श पर पटक दबा दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामने आया दादी का गुनाह, पोती को फर्श पर पटक दबा दिया गला
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Wed, 28 Sep 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
दादी ने कत्ल की दो महीने की पोती
- फोटो : अमर उजाला
दो महीने बाद ही सही, दादी का गुनाह सामने आ गया। दो महीने की मासूम पोती को फर्श पर पटक दिया, उसके बाद गला भी दबा दिया।
दादी ने कत्ल की दो महीने की पोती
- फोटो : अमर उजाला
ये आरोप लगाए मासूम बच्ची की मां ने। पुलिस ने इस आधार पर दादी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और फोरेंसिक टीम की निगरानी में एक दिन पहले ही दफनाए गए शव को पुलिस अधिकारियों ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
दादी ने कत्ल की दो महीने की पोती
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची की मां का आरोप है कि दादी ने पोती को फर्श पर पटक और उसका गला दबाकर मार डाला। वहीं ससुरालियों का कहना है कि बच्ची को खिलाते समय दादी के हाथ से छूट गई और गंभीर रूप से घायल होने पर बाद में उसकी मौत हो गई। लाइन पार कॉलोनी में रहने वाले रवि की पत्नी मोनिका ने दो माह पहले ही बेटी को जन्मा था। मोनिका का आरोप है कि उसे शादी के बाद से ही किसी न किसी कारण से भी तंग किया जाता रहा। जब उसने बेटी को जन्म दिया तो उसके बाद से ही उसे पहले से ज्यादा तंग किया जाने लगा। क्योंकि वे बेटे की चाह रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दादी ने कत्ल की दो महीने की पोती
- फोटो : अमर उजाला
मोनिका ने आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी बेटी को उसकी सास लिए हुए थी। उसे फर्श पर पटकते हुए गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यही नहीं बाद में पति, ससुर और अन्य परिवार के लोगों ने सलाह-मशविरा करते हुए उसके विरोध के बाद भी बच्ची के शव को दफना दिया। मोनिका ने अपने मायके के लोगों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने बच्ची की हत्या एक पूरी साजिश के तहत किए जाने के आरोप लगाते हुए कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन
दादी ने कत्ल की दो महीने की पोती
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची के नाना डॉ. हरकिशन, नानी सिकंदरा देवी, उसके मामा सोनू के अलावा परिवार के कई सदस्यों का कहना है कि जब दिशा ने जन्म लिया तो उसके बाद से ही परिवार के सदस्य मोनिका को पहले से ज्यादा तंग करने लगे थे। वे बेटे की चाह ज्यादा रखते थे, लेकिन घर में नई खुशी आने के बाद भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और आखिरकार मासूम बच्ची की जान ले ली गई। यहां तक कि मोनिका को भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया, बल्कि उसे गुमराह करते रहे।