{"_id":"57e7dbcf4f1c1bf50a573bf8","slug":"four-people-of-family-committed-suicide-and-reason-found-in-one-page-suicide-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट से खुला सच, क्यों निगला दो बच्चों और मां-बाप ने जहर?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट से खुला सच, क्यों निगला दो बच्चों और मां-बाप ने जहर?
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेज के सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया और पति-पत्नी ने दो जवान बच्चों के साथ जहर खाकर जिंदगी खत्म कर ली। देखिए क्या लिखा सुसाइड नोट में?
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
घटना पंजाब के जालंधर की है। रविवार सुबह जालंधर पठानकोट हाइवे के किनारे चार शव पड़े हुए देखे गए। सूचना तुंरत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों के पास से पुलिस ने पानी की बोतल, दवाइयों के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए। एक सुसाइड नोट भी मिला, जो हिन्दी में लिखा था।
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
घटनास्थल से मिले मोबाइल में से एक नंबर डायल किया गया तो वह मृतक व्यक्ति की बहन का निकला। पुलिस ने उसे जानकारी दी तो वह परिवार समेत वहां पहुंच गई। उसने शवों की शिनाख्त की। मृतकों की पहचान टांडा गांव निवासी अनिल अग्रवाल, उसकी पत्नी रजनी, 23 वर्षीय बेटे अभिषेक और 17 वर्षीय बेटी राशि के रूप में हुई। वे पठानकोट रोड पर एक अपार्टमेंट में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने बहन की मौजूदगी में सुसाइड नोट खोला तो चौंकाने वाला सच सामने आया। उसमें नौ लोगों के नाम और फोन नंबर लिखे हुए हैं। वहीं, मृतक अनिल ने लिखा कि उसने इन सभी से कर्ज लिया था। जो उन्होंने ब्याज समेत लौटा दिया था, मगर फिर भी वे पैसों की मांग करते थे और उन्हें रोज परेशान किया करते थे। वे धमकी देते थे कि उसकी लड़की और पत्नी को उठाकर ले जाएंगे। यह सब गंदे लोग हैं, इसलिए जान दे रहे हैं।
विज्ञापन
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
मृतक की बहन ने बताया कि अनिल प्रॉपर्टी डीलर था। राशि और अभिषेक भी नौकरी करते थे, लेकिन कर्ज के चलते अनिल परेशान रहता था। पर उसने यह नहीं सोचा था कि उसका भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस ने सुसाइड नोट और बहन की शिकायत के आधार पर सभी नौ लोगों के खिलाफ धारा-306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।