Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nikki wife of a history sheeter and her associate Faisal arrested with charas worth 10 crore

कानपुर: ‘यहां खतरा है, मत आना’ चेतावनी नजरअंदाज करना पड़ा भारी, मुंबई से चल रहा था नशे का नेटवर्क, पढ़ें मामला

Fri, 27 Nov 2026 10:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Nov 2026 10:08 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के कोकाकोला क्रॉसिंग से पुलिस ने डी-2 गैंग के मृत बदमाश सईद नाटे की पत्नी निक्की और उसके सहयोगी फैसल को 10 करोड़ रुपये की चरस समेत दबोचा है। मुंबई में रहकर गिरोह चला रही निक्की नेपाल से सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर यूपी के रास्ते अजमेर शरीफ होते हुए मुंबई सप्लाई करने की तैयारी में थी।

विज्ञापन
Kanpur Nikki wife of a history sheeter and her associate Faisal arrested with charas worth 10 crore
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर निक्की और फैसल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर और डी-2 गैंग के सदस्य रहे सईद नाटे की पत्नी निक्की उर्फ साजिया सिद्दकी और साथी फैसल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोकाकोला क्राॅसिंग के पास से 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कर्नलगंज निवासी हैं। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, निक्की ने बताया कि वह नेपाल से प्राइवेट बस से 25-30 लाख रुपये में चरस लेकर मुंबई जा रही थी। वह और उसका गिरोह बसों और ट्रेनों से ही सफर करता है। डीसीपी ने बताया कि निक्की फिलहाल मुंबई में रहती है और वहीं से अपने बेटे और बेटी के साथ चरस का धंधा करती है। वह बड़ी मात्रा में चरस खरीदने और बेचने के लिए गिरोह के गुर्गों के साथ खुद ही निकलती है।

विज्ञापन
Trending Videos

नाटे की हत्या के बाद निक्की ने संभाला तस्करी का धंधा
निक्की ने बताया कि पति सईद नाटे 2012 में पार्षदी के चुनाव की तैयारी कर रहे थे तभी उनके दुश्मनों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बच्चे छोटे होने से घर के बाहर परचून की दुकान खोली लेकिन आमदनी कम और खर्चा अधिक होने के कारण दुकान बंद करनी पड़ी। पति के गिरोह के ही गुर्गे ने उसे चरस तस्करी के धंधे में शामिल करा दिया। कुछ दिन बाद वही प्रभावशाली गुर्गा उसे बच्चों समेत मुंबई ले गया। करीब 10 साल से वह मुंबई में रहकर चरस की तस्करी कर रही है। वह नेपाल और बिहार से सस्ते दाम पर चरस खरीदती है और लखनऊ, कानपुर में सप्लाई करते हुए अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई ले जाती है।

विज्ञापन

कानपुर न आने की मिली थी चेतावनी
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार से पहले भी निक्की ने कानपुर आने का प्रयास किया था लेकिन किसी ने उसे फोन पर यह कहकर रोक दिया था कि यहां बहुत खतरा है। यहां मत आना। लेकिन 10 किलो सस्ती चरस के लालच के चलते वह खुद को रोक न सकी और पुलिस के जाल में फंस गई।

विज्ञापन

कर्नलगंज, बजरिया और बेकनगंज बना तस्करी का केंद्र
पुलिस के सूत्रों के अनुसार, कर्नलगंज, बेकनगंज और चमनगंज आदि इलाके चरस तस्करी के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यहां बड़े पैमाने पर अफीम, गांजा और चरस की तस्करी की जाती है। तीन तारीख को बजरिया के कंघी मोहाल निवासी शबनम बेगम उर्फ चच्ची को तीन किलो चरस के साथ पकड़ा गया था। शबनम अपने प्रेमी रियाज खटोला के तस्करी के धंधे में शामिल हो गई थी। यहां से नशीले पदार्थों की बिक्री काकादेव, स्वरूपनगर, आर्यनगर, रावतपुर और कल्याणपुर आदि इलाकों में की जाती है।

निक्की को तस्करी में लाने वाले मुंबई के तस्कर के साथ ही कानपुर के नेटवर्क का पता किया जा रहा है। पुलिस की एक टीम अभी भी सक्रिय है। जल्द ही कुछ और आरोपियों के साथ चरस की बरामदगी की जाएगी।  -डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल

हाल ही में पकड़े गए नशीले पदार्थ के मामले

  • 26 नवंबर को क्राइम ब्रांच ने बिधनू थाना क्षेत्र के मटियारा गांव से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 3.898 किलो चरस बरामद की। यह खेप नेपाल और बिहार के बेतिया जिले से लाई जा रही थी।
  • 24 नवंबर को फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने तीन तस्करों को 600 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।
  • नवंबर में ही फजलगंज पुलिस और स्वाट ने गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास से 50 लाख की मेफेड्रोन के साथ एक को गिरफ्तार किया था।
  • जून में पुलिस ने गुरुदेव पैलेस के पास एक ट्रक से छह क्विंटल गांजा बरामद पकड़ा था। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये थी।
  • अप्रैल में मध्य प्रदेश से गांजा लाकर शहर में रोजाना करीब 30 किलो की सप्लाई करने वाले एक स्थानीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ड्रोन से निगरानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed