फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट से खुला सच, क्यों निगला दो बच्चों और मां-बाप ने जहर?

Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
four people of family committed suicide and reason found in one page suicide note
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
एक पेज के सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया और प​ति-पत्नी ने दो जवान बच्चों के साथ जहर खाकर जिंदगी खत्म कर ली। देखिए क्या लिखा सुसाइड नोट में?
four people of family committed suicide and reason found in one page suicide note
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
घटना पंजाब के जालंधर की है। रविवार सुबह जालंधर पठानकोट हाइवे के किनारे चार शव पड़े हुए देखे गए। सूचना तुंरत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों के पास से पुलिस ने पानी की बोतल, दवाइयों के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए। एक सुसाइड नोट भी मिला, जो हिन्दी में लिखा था।
four people of family committed suicide and reason found in one page suicide note
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
घटनास्थल से मिले मोबाइल में से एक नंबर डायल किया गया तो वह मृतक व्यक्ति की बहन का निकला। पुलिस ने उसे जानकारी दी तो वह परिवार समेत वहां पहुंच गई। उसने शवों की ​शिनाख्त की। मृतकों की पहचान टांडा गांव निवासी अनिल अग्रवाल, उसकी पत्नी रजनी, 23 वर्षीय बेटे अ​भिषेक और 17 वर्षीय बेटी राशि के रूप में हुई। वे पठानकोट रोड पर एक अपार्टमेंट में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
four people of family committed suicide and reason found in one page suicide note
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने बहन की मौजूदगी में सुसाइड नोट खोला तो चौंकाने वाला सच सामने आया। उसमें नौ लोगों के नाम और फोन नंबर लिखे हुए हैं। वहीं, मृतक अनिल ने लिखा कि उसने इन सभी से कर्ज लिया था। जो उन्होंने ब्याज समेत लौटा दिया था, मगर फिर भी वे पैसों की मांग करते ​थे और उन्हें रोज परेशान किया करते थे। वे धमकी देते थे कि उसकी लड़की और पत्नी को उठाकर ले जाएंगे। यह सब गंदे लोग हैं, इसलिए जान दे रहे हैं।
विज्ञापन
four people of family committed suicide and reason found in one page suicide note
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
मृतक की बहन ने बताया कि अनिल प्रॉपर्टी डीलर था। राशि और अभिषेक भी नौकरी करते थे, लेकिन कर्ज के चलते अनिल परेशान रहता था। पर उसने यह नहीं सोचा ​था कि उसका भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस ने सुसाइड नोट और बहन की शिकायत के आधार पर सभी नौ लोगों के खिलाफ धारा-306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed