Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot out of control truck loaded with sand crashed into three houses accident due to driver dozed off

चित्रकूट: तीन मकानों में घुसा बेकाबू मौरंग लदा ट्रक, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 27 Nov 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

Chitrakoot News: शिवरामपुर क्षेत्र में चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तीन मकानों में घुस गया, जिससे दीवारें दरक गईं और सामान चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन
Chitrakoot out of control truck loaded with sand crashed into three houses accident due to driver dozed off
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र में खोही रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों की दीवारें दरक गईं और अंदर रखा सामान चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि उस वक्त घर के लोग दूसरे कमरे में थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में रज्जू पटेल, ओम कुशवाहा उर्फ ओम ट्रेलर और राजू रैकवार के घर क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक पहले रज्जू पटेल के घर से टकराया, फिर बेकाबू होकर ओम कुशवाहा और राजू रैकवार के घर में घुस गया।

विज्ञापन
Trending Videos

नुकसान की भरपाई और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खोही रोड पर मौरंग लदे ट्रक तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed