{"_id":"588b93ab4f1c1b5c02cf7157","slug":"farmer-death-in-mohali-drowned-including-tractor-trolley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली समेत डूब गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीरें: आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली समेत डूब गया
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी (मोहाली)
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लेकर मंडी बेचने के लिए घर से निकला किसान दोबारा घर नहीं पहुंच पाया। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...
आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के डेराबस्सी (मोहाली) का है। जहां गांव जनेतपुर में रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक नौजवान किसान की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर शव रखकर चार घंटे तक जाम रखा। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, नौजवान किसान जतिंद्र सिंह (28) निवासी गांव बरौली, वीरवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लेकर अंबाला मंडी बेचने के लिए निकला था। वह शुक्रवार सुबह तक घर नहीं लौटा। इस दौरान परिवार के लोगों को गांव जनेतपुर रेलवे अंडरपास में ट्रैक्टर-ट्रॉली डूबे होने की सूचना मिली। वीरवार को बारिश होने से अंडरपास में पानी भर गया था। परिवार के लोगों ने इस बारे में प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरकीरत सिंह मौके पर पहुंच गए, लेकिन शव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सुबह आठ से लेकर 11 बजे तक पुलिस के अलावा प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद गांव वासी खुद पानी में उतर गए। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 11:30 बजे शव को बाहर निकाला। इस घटना से गुस्साए गांव वासियों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और हलका विधायक एनके शर्मा, नगर परिषद के प्रधान भूपिंद्र सैनी व उपप्रधान व वार्ड के पार्षद हरजिंद्र सिंह रंगी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
आलू बेचने जा रहे किसान की दर्दनाक मौत
गांव वासियों ने आरोप लगाया कि फाटकों से राहत देने के लिए बनाए गए अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है। जबकि यहां से दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। जलनिकासी की समस्या का हल करने के लिए लंबे समय से ग्रामीण हलका विधायक, नगर परिषद के प्रधान और पार्षद से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने मामले में किसी भी तरह हलका विधायक की भूमिका न होने की बात कही और चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण बाकी मांगों को पूरा करने पर असहमति जताई। जबकि प्रधान व पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने मामले में किसी भी तरह हलका विधायक की भूमिका न होने की बात कही और चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण बाकी मांगों को पूरा करने पर असहमति जताई। जबकि प्रधान व पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।