फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: जिस नशे से गई सोनाली की जान...जानिए कितना खतरनाक है मेथामफेटामाइन

Sun, 28 Aug 2022 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Drug Sonali Phogat was given few hours before her death was methamphetamine, Goa Police Reveals
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत नशे की वजह से हुई। अब तक की गोवा पुलिस की जांच में ये बात आईने की तरह साफ हो गई है। फोगाट की मौत मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें दिख रहा है कि जब वह डांस फ्लोर पर थीं तो उन्हें जबरन कुछ पिलाने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में जबरन पिलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति पीए सुधीर सांगवान की तरह दिख रहा है। 



गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने कर्लीज़ रेस्तरां के मालिक समेत दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि सोनाली को मौत से कुछ घंटे पहले जो ड्रग दी गई थी वो मेथामफेटामाइन थी। मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग मानी जाती है। जानिए क्या होता है मेथामफेटामाइन...

Drug Sonali Phogat was given few hours before her death was methamphetamine, Goa Police Reveals
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
गोवा के पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि सोनाली फोगाट को मौत से कुछ घंटे पहले मेथामफेटामाइन दिया गया था। पुलिस ने रेस्तरां के शौचालय से कुछ बची हुई दवा बरामद की थी। 
Drug Sonali Phogat was given few hours before her death was methamphetamine, Goa Police Reveals
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग होती है। माना जाता है कि इसकी लत बहुत जल्दी लगती है। ये ड्रग नशा लेने वाले के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सीधे प्रभावित करती है। यह नशा देखने में कांच के टुकड़ों की तरह लगता है और बेहद चमकदार होता है। कम से मध्यम खुराक में, मेथामफेटामाइन मूड को खुश कर सकता है, थके हुए व्यक्तियों में सतर्कता, एकाग्रता और ऊर्जा बढ़ा सकता है, भूख कम कर सकता है और वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है। बहुत अधिक मात्रा में यह मनोविकृति, दौरे और मस्तिष्क में रक्तस्राव का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drug Sonali Phogat was given few hours before her death was methamphetamine, Goa Police Reveals
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
इस नशे को सूंघकर या निगल कर लिया जाता है। इसे पानी या शराब में मिलाकर भी लिया जाता है। स्वाद में यह बेहद कड़वा होता है। शनिवार को सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया था। जिसमें आरोपी सुधीर सांगवान सोनाली के साथ नाचता दिख रहा है। बाद में उसे कुछ पीने के लिए मजबूर करता है हालांकि सोनाली उसे तुरंत थूक देती है।
  
 
विज्ञापन
Drug Sonali Phogat was given few hours before her death was methamphetamine, Goa Police Reveals
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
सोनाली फोगाट हत्याकांड में अंजुना पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पकड़े गए ड्रग तस्कर की पहचान रामा मांड्रेकर के रूप में हुई है। इस मामले में अब गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है। टिकटॉक की पूर्व स्टार और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतियोगी सोनाली फोगाट (43) को गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को अस्पताल में मृत लाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed