फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman's body found in a pit under suspicious circumstances.

Amethi News: संदिग्ध दशा में गड्ढे में मिला महिला का शव

Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in a pit under suspicious circumstances.
मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के चूपी गांव निवासी सुनीता (29) का शव सोमवार सुबह अढ़नपुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गड्ढे में पानी के किनारे पड़ा मिला। वह रविवार सुबह घर से सामान लेने निकली थी और देर शाम तक नहीं लौटी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सुनीता के चचेरे भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि वह तीन दिन पहले ससुराल से मायके अढ़नपुर आई थी। रविवार सुबह सामान लेने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह राहगीरों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सुनीता का उपचार चल रहा था और उसे दौरे पड़ते थे। आशंका है कि वह शौच के लिए गड्ढे के पास गई होगी। इसी दौरान दौरा पड़ने से पानी में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सुनीता के दो बेटे अमन और रमन का मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के पानी में गिरने की आशंका है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत का कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed