{"_id":"6ac3f66c9871ad8de602854d","slug":"bodies-of-pregnant-woman-and-four-year-old-son-found-in-well-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164535-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गर्भवती महिला और चार वर्षीय पुत्र के शव कुएं में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गर्भवती महिला और चार वर्षीय पुत्र के शव कुएं में मिले
Tue, 06 Oct 2026 12:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मृतक पूजा फाइल फोटो
ललितपुर। कस्बा जाखलौन के हरदौलपुरा मोहल्ले में सोमवार दोपहर गर्भवती महिला पूजा कुशवाहा (26) और उसके पुत्र नक्स (4) के शव घर के पास स्थित बिना मुंडेर के कुएं में मिले। महिला ने साड़ी से अपने पुत्र को बांध रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार पूजा करीब सात-आठ माह की गर्भवती थी। सोमवार को उसका पति पुरुषोत्तम, जो निजी विद्यालय में शिक्षक है, स्कूल गया था। परिवार के अन्य लोग खेती-किसानी के काम में लगे थे। सुबह पूजा घरेलू काम करने के बाद पुत्र के साथ नहाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर करीब ढाई बजे तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास पूजा के कपड़े और चप्पलें मिलीं। कुएं में तलाश करने पर दोनों के शव दिखाई दिए। सूचना पर जाखलौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रस्सी व चारपाई के सहारे दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
परिजनों के अनुसार सुबह पूजा सामान्य थी और घर के कामकाज में लगी हुई थी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह सुबह मूली धोते हुए भी दिखाई दी थी। इसके बाद वह पुत्र को लेकर नहाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मायके पक्ष भी पहुंचा
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम धौर्रा निवासी पूजा के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार पूजा की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिला और उसके पुत्र के कुएं में शव मिलने की सूचना पर दोनों को बाहर निकलवाया गया। दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
अजय कुमार ,क्षेत्राधिकारी सदर