फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man crossing a bridge with his bicycle on his shoulder slipped and was swept away into the river

Lakhimpur Kheri News: साइकिल कंधे पर रख रपटा पुल पार कर रहा युवक पैर फिसलने से नदी में बहा

Tue, 06 Oct 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing a bridge with his bicycle on his shoulder slipped and was swept away into the river
लापता युवक की तलाश करती टीम। स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर की रामापुर चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह साइकिल कंधे पर रखकर रपटा पुल पार कर रहा युवक पैर फिसलने से उल्ल नदी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

रामापुर से जुलाहनपुरवा और अमकोटवा के बीच हुए हादसे के बाद पुलिस और पीएसी की टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। लखपेड़ागंज निवासी जाबिर अली (32) पुत्र मोहम्मद नबी सोमवार सुबह घर से मजदूरी करने जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल कंधे पर रखकर रपटा पुल पार कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में युवक की तलाश शुरू की। सीओ महक शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तेज बहाव के साथ फिसलन बनी घटना की मुख्य वजह
ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार पानी के बहाव से पुल पर काफी काई जम गई है। इससे पुल पर फिसलन बढ़ गई है और जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है। मौजूदा समय में रपटा पुल से एक से डेढ़ फुट पानी बह रहा है। बहाव भी काफी तेज है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से पानी इसी तरह तेज गति से बह रहा है। पुल पर कोई संकेतक या सावधानी बोर्ड भी नहीं लगा है। ग्रामीणों के अनुसार घटना की मुख्य वजह पुल की फिसलन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed