{"_id":"6ac3f71d960c193ace0ce9c4","slug":"vehicle-hits-laborer-on-the-road-man-loses-his-life-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1028-179316-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क पर मजदूर से टकराया वाहन, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क पर मजदूर से टकराया वाहन, गई जान
विज्ञापन
मृतक गोविंद पटेल। फाइल फोटो
क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा के पास रविवार की रात करीब आठ बजे मजदूरी कर घर लौट रहे युवक से अज्ञात वाहन टकरा गया। हादसे में जख्मी मजदूर को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
हुलास राय का पुरवा निवासी गोविंद पटेल (21) मजदूरी करता था। रविवार को वह रहमत अली का पुरवा इलाके में मजदूरी करने गया था। पुलिस के अनुसार, रात में लौटते समय रहमत अली का पुरवा के पास सड़क पर वाहन उससे टकरा गया। पुलिस घायल को सीएचसी कालाकांकर ले गई।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर लखनऊ रवाना हुए। देर रात रास्ते में बछरावां पहुंचने पर गोविंद की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बड़ा भाई सोनू पटेल है।