फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ही निकली मां और तीन भतीजे-भतीजी की कातिल, कैसे और क्यूं कराए चार कत्ल, जानिए

Wed, 21 Nov 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Wed, 21 Nov 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Daughter made murder of 75 old mother and her three grand children in panchkula
पंचकूला हत्याकांड

पंचकूला के खटौली में हुई चार हत्याओं का सच सामने आ गया है। जानिए क्यूं और कैसे कराए चार कत्ल...



 

Chandigarh Daughter made murder of 75 old mother and her three grand children in panchkula
आरोपी महिला

बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को मृतका राजबाला की बड़ी बेटी लवली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में लवली ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने ही पति के साथ मिलकर प्रापर्टी के लालच में अपनी मां, दो भतीजों और एक भतीजी की हत्या कराई है। 

इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के तह तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली है। अब लवली से पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि इस वारदात में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। डीसीपी कमलदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि लवली ने गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे पंचकूला कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 

Chandigarh Daughter made murder of 75 old mother and her three grand children in panchkula
मृतक राजबाला और उनका घर

बता दें कि मंगलवार को हत्याकांड की जांच के लिए गठित पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने मृतका राजबाला की चार बेटियों और तीन दामाद से कड़ी पूछताछ की। सभी को बीते सोमवार को ही हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ के दौरान बड़ी बेटी लवली ने आखिरकार कबूल कर लिया कि उसी ने पति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका पति राजकुमार पहली बार पुलिस पूछताछ के बाद से ही गायब है। 

उसका मोबाइल घर पर ही है। पुलिस को उसकी लोकेशन वर्तमान में यूपी की मिल रही है। उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। ये टीमें अब यह पता कर रही हैं कि राजकुमार का यूपी में किससे और क्या संबंध है। हालांकि पुलिस विश्वसनीय पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजकुमार भी पुलिस की हिरासत में है और जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करेगी। पुलिस खुलासे से पहले वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहती है। 

बता दें कि इससे पहले मृतका राजबाला के ड्राइवर सोनू और उसकी बड़ी बेटी लवली के बेटे विजय से भी पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, हत्या के दौरान जमीन पर बिखरा खून आज भी वैसे ही पड़ा है। इसकी सुरक्षा के लिए जहां चारपाई लगाई गई है, वहीं पुलिस के जवान भी तैनात हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Daughter made murder of 75 old mother and her three grand children in panchkula
जांच में जुटी पुलिस टीम

 तीन और कुत्तों को दिया गया था नशीला पदार्थ
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए हत्यारोपी ने घर के कुत्ते समेत तीन अन्य कुत्तों को नशीला पदार्थ खिलाया था। आरोपी जब गांव में घुसे तो वह अपनी गाड़ी गांव से बाहर पार्क करके आए और उन्होंने आते समय एक गली के डॉग व राजबाला के घर के साथ वाले घर के बरामदे में बंधे हुए डॉग को नशीला पदार्थ खिलाया।

सबसे अहम बात तो यह है कि राजबाला रोजाना अपने डॉग को रात के समय खुला छोड़ देती थी लेकिन जब सुबह राजबाला का भाई सुरेशपाल घर में दाखिल हुआ था डॉग अपनी जगह बेहोशी की हालत में पट्टे से बंधा था। वहीं, तीन दिन की पुलिस जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि परिवार के चारों लोगों की हत्या किसी करीबी ने की या फिर करवाई है।
 
गांव में आई थीं कुल छह गाड़ियां, एक का नंबर ट्रेस
गांव वालों ने बताया कि हत्या की रात गांव के बाहर छह गाड़ियां आई थीं, जिनके साथ राजबाला की बड़ी बेटी लवली के बेटा विजय को देखा गया था। पुलिस ने गांव की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में लिया है, जिसमें छह गाड़ियां दिखाई दी हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने छह गाड़ियों में से एक नंबर और घर का एड्रेस भी ट्रेस कर लिया है। पुलिस किसी भी वक्त गाड़ी मालिक को हिरासत में ले सकती है। 

विज्ञापन
Chandigarh Daughter made murder of 75 old mother and her three grand children in panchkula
पुलिस सुरक्षा में मासूम

इंसास के साए में मासूम शैली चारदीवारी में कैद 
राजबाला के वंश में अकेली बची 12 वर्षीय पोती मासूम शैली इस वक्त अत्याधुनिक इंसास राइफल के साए में है और घर की चारदीवारी में ही कैद होकर रह गई है। वह केवल रिश्तेदारों के अन्य बच्चों से मिलकर और उन्हीं के साथ खेल पाती है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जहां घर में बाहरी किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को वर्जित कर रखा है, वहीं मासूम शैली की सुरक्षा में तैनात जवानों के हाथों में करीब 900 मीटर तक की मारक क्षमता वाला अत्याधुनिक राइफल इंसास थमा रखा है।

इसके अलावा घर के मुख्यद्वार पर ही एक पुलिस की जिप्सी भी तैनात की गई है। जवान रोटेशन वाइज यहां ड्यूटी दे रहे हैं। शैली जिस कमरे में दादी और भाई सोते थे, उसी में खेल रही है। उसे केवल पढ़ाई की चिंता सता रही है। 

राजबाला को था प्रॉपर्टी का शौक
जांच के दौरान पुलिस ने यह भी डायरी में नोट किया है कि मृतक राजबाला की कहां कितनी जमीन और कितने बैंक अकाउंट हैं। इतना ही नहीं किस बैंक में कितनी धनराशि है, इसकी भी लिस्ट मांगी गई है। जांच में सामने आया की राजबाला को जमीन जायदाद बनाने का बहुत शौक था और उन्हें जो जमीन पसंद आती थी, उसे वह खरीद लेती थीं। परिजनों का कहना है कि वह जमीन खरीदने के बाद किसी को नहीं बताती थीं। इसके अलावा वह आम दिनों की तरह बिलकुल सामान्य रहती थीं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed