Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Couple and young woman assaulted after being stopped on the road

Jalaun News: रास्ते में रोककर दंपती और युवती से मारपीट

Wed, 11 Nov 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Couple and young woman assaulted after being stopped on the road
आटा। भाई दूज के दिन बाइक से महोबा जा रहे दंपती और उसकी बहन को रास्ते में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी से उतरे चार-पांच युवकों ने युवक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और बहन को भी नहीं बख्शा। पीड़ित ने पत्नी का मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भदरेखी गांव निवासी चंदन सिंह सोमवार को भाई दूज पर पत्नी रोशनी और बहन खुशी के साथ बाइक से महोबा जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे, तभी आटा की ओर से तेज गति में आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो उनकी बाइक के सामने आ गई। गाड़ी को अनियंत्रित देखकर चंदन ने बाइक रोक दी। आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे चार-पांच युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने पहुंची रोशनी और खुशी के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। चंदन का आरोप है कि आरोपी जाते समय पत्नी के गले में पड़ा मंगलसूत्र भी छीन ले गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ कालपी और आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाश की तो उसका संबंध ग्राम सधारा से होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि गाड़ी निकलने के दौरान विवाद और मारपीट हुई थी। मंगलसूत्र छीनने की बात गलत है। फिलहाल मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed