फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल की बच्ची से की थी क्रूरता की हदें पार, दरिंदा 8 दिन बाद झांसी से इस हाल में गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 20 Nov 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
sexual assault and murder of 3 year old girl in gurugram accused arrest from jhansi
झांसी से गिरफ्तार हुआ 3 साल की बच्ची का दुष्कर्मी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-65 स्थित झुग्गी में रहने वाली तीन साल की बच्ची की 11 नवंबर को दुष्कर्म कर निर्ममता से हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में आठवें दिन एसआईटी को सफलता मिली। सोमवार को यूपी के झांसी से आरोपी को दबोच लिया गया। डीसीपी क्राइम सुमित कुहाड़ के मुताबिक, आरोपी को पकड़ लिया गया है। गुरुग्राम लाने के बाद पूछताछ की जाएगी।

sexual assault and murder of 3 year old girl in gurugram accused arrest from jhansi
रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका - फोटो : शाहनवाज आलम

सेक्टर-65 स्थित झुग्गी में 11 नवंबर को पड़ोस में रह रहे सुनील (20) ने तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद जघन्य तरीके से हत्या कर दी थी। आरोपी ने बच्ची के निजी अंगों को क्षत विक्षत कर दिया था। बाद में उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था। इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन कर आरोपी की धरपकड़ की कोशिशें शुरू की थी।

sexual assault and murder of 3 year old girl in gurugram accused arrest from jhansi
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में गुरुग्राम समेत एनसीआर में कई ठिकानों पर छापामारी करते हुए दो हजार से अधिक लोगों से पूछताछ की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल तक उपयोग में नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sexual assault and murder of 3 year old girl in gurugram accused arrest from jhansi
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला

आरोपी झांसी, ग्वालियर और आसपास के इलाकों में मंदिरों-गुरुद्वारों में लंगर और भंडारा खाकर पेट रहता था। उसने अपने परिजनों से भी फोन या किसी दूसरे माध्यम से संपर्क नहीं साधा। इस चलते पुलिस को उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती करते हुए कई जगह भंडारे भी आयोजित कराए।

विज्ञापन
sexual assault and murder of 3 year old girl in gurugram accused arrest from jhansi
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी क्राइम के मुताबिक पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सोमवार  दोपहर झांसी में छापामारी कर सुनील को दबोच लिया गया। उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपने राष्ट्रीय स्तर के इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed