Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bribe money routed to brother's account; sub-inspector sent to police lines

Deoria News: भाई के खाते में मंगाई घूस की रकम, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 12 Nov 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bribe money routed to brother's account; sub-inspector sent to police lines
देवरिया। एकौना थाने में तैनात दरोगा पर विवेचना से नाम निकालने के बदले डेढ़ लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, दरोगा ने 20 हजार रुपये अपने भाई के बैंक खाते में मंगाए थे। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के निर्देश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें चार दिन पहले लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला हड़हा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है। गांव निवासी अश्विनी सिंह ने कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि 19 नवंबर 2025 को गांव के जयप्रकाश सिंह के परिवार से मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें अश्विनी सिंह का नाम भी शामिल था। मामले की विवेचना दरोगा अमित कुमार सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

अश्विनी सिंह के अनुसार, दरोगा ने विवेचना से उनका नाम निकालने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि उन्होंने 26 नवंबर 2026 को दरोगा के भाई आदित्य सिंह के बैंक खाते में मोबाइल से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 1.30 लाख रुपये नकद भी दिए। उनका दावा है कि दरोगा उनसे व्हाट्सएप कॉल के जरिये ही बातचीत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बाद में दरोगा ने भाई के खाते में मंगाए गए 20 हजार रुपये वापस करा दिए। शेष रकम मांगने पर उन्हें मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर दरोगा अमित कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed