{"_id":"6af36705e3a817368401d304","slug":"body-of-a-young-man-found-on-railway-tracks-police-working-on-identification-deoria-news-c-208-1-deo1030-196315-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
गौरी बाजार। गौरी बुजुर्ग गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
मंगलवार सुबह निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के समीप ट्रैक पर ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। उसका धड़ रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा था, जबकि सिर किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष है। उसका रंग सांवला है और बाल बड़े हैं। उसने दाढ़ी रखी थी। वह टीशर्ट और पैंट पहने हुए था।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवक की पहचान होने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।