Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer beaten to death in land dispute

Amethi News: भूमि विवाद में किसान की पीटकर हत्या

Wed, 11 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death in land dispute
 जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। -संवाद
अमेठी। राजू का पुरवा नरैनी गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर किसान कन्हैयालाल वर्मा (54) की हत्या कर दी गई। हमले में उनकी पत्नी कमला देवी और बेटा संतोष वर्मा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


कन्हैयालाल की बहू खुशबू वर्मा के मुताबिक, चार लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कन्हैयालाल, संतोष और कमला देवी को लाठी-डंडों से पीटा। घर में तोड़फोड़ करने के साथ बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। मंगलवार को रास्ते में खूंटा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। इसमें कन्हैयालाल, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने कन्हैयालाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों अभय शुक्ला, विपुल शुक्ला, संजय शुक्ला और महेंद्र शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गांव में पुलिस और राजस्व टीम तैनात है। क्षेत्राधिकारी श्वेत भास्कर ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सात टीमें गठित की गई हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कन्हैयालाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी कमला देवी पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। बहू खुशबू के सामने एक ओर ससुर की मौत का दुख है तो दूसरी ओर घायल पति संतोष की चिंता। बेटी अंतिमा और बेटा वीर बहादुर भी पिता को याद कर रोते रह। परिवार के दो बेटे कृष्णलाल और शेर बहादुर घर से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई है।


छह महीने से चल रहा था जमीन का विवाद
कन्हैयालाल के परिवार और दूसरे पक्ष के बीच जमीन को लेकर छह महीने से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, कन्हैयालाल के भाइयों ने एक जमीन का बैनामा कराया था। इसके बाद कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तीन नवंबर को जमीन की पैमाइश हुई थी। इसके बाद पत्थरनसब की कार्रवाई होनी थी, जो नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद राजस्व कर्मियों ने कार्रवाई नहीं की।



एसडीएम बोले, तीन नवंबर को करा दी गई थी पत्थरनसब
एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को कन्हैयालाल ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच में पता चला कि वर्ष 2017 में पत्थरनसब की कार्रवाई हो चुकी थी। इस संबंध में न्यायालय में विपक्षी की ओर से दायर वाद भी खारिज हो गया था। तीन नवंबर को राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ दोबारा पत्थरनसब की कार्रवाई पूरी कराई थी। जिस जमीन को लेकर विवाद की बात कही जा रही है, उससे जुड़ी कोई शिकायत लंबित नहीं है और न ही कोई कार्रवाई बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed