फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या के आरोपी का दिमाग देखिए, व्हीलचेयर पर अस्पताल आया और पुलिस के सामने से फरार

Tue, 18 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 18 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
came to the hospital on a wheelchair and absconded in front of the police
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और हत्या के आरोपी का दिमाग तो देखिए, एक प्लान के तहत मेडिकल के लिए व्हीलचेयर पर आया और पुलिसवालों को ऐसे चकमा दे गया। तस्वीरें
came to the hospital on a wheelchair and absconded in front of the police
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है, जहां ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल के लिए लाए विभिन्न आपराधिक मामलों का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को धोखा देने के लिए आरोपी ने न चलने का बहाना बनाया। जिस पर पुलिस ने उसे व्हीलचेयर पर मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने में पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है। आरोपी के फरार होने की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सीसीटीवी में कैद हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
 
came to the hospital on a wheelchair and absconded in front of the police
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
पुराना हमीदा निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, मारपीट करने और जहर देने का आरोप लगाया था। मामले में 26 मार्च को पुलिस ने आरोपी बग्गा पर केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी पर क्षेत्र में हफ्ता वसूली करने का भी आरोप था। इसके अलावा विभिन्न आपराधिक मामले चल रहे थे। बग्गा की पत्नी पुलिस को कई बार उसकी गिरफ्तारी की गुहार लगा चुकी थी, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से दूर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
came to the hospital on a wheelchair and absconded in front of the police
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने बग्गा को गुप्त सूचना के आधार पर हमीदा से काबू किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए शनिवार देर रात दस बजे उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गई। आरोपी ने न चल पाना का बहाना बनाया। जिस पर पुलिस ने उसके लिए व्हीलचेयर मंगवाई। पुलिस उसे व्हीलचेयर पर बिठाकर मेडिकल कराने के लिए ट्रामा सेंटर के अंदर लेकर गई। वहां पर पुलिस कर्मियों ने उसे अकेला छोड़ दिया। इस दौरान मौका लगते ही वह वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
came to the hospital on a wheelchair and absconded in front of the police
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
पहली मंजिल से कूद हुआ फरार  
व्हीलचेयर पर अस्पताल में आने वाले आरोपी को देख यह नहीं लग रहा था वह यहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाएगा। सीसीटीवी से मिली फुटेज में भी आरोपी बिल्कुल शांत लग रहा है। कैमरे से मिली फुटेज में दिखाया जा रहा है कि आरोपी व्हीलचेयर पर पुलिस के साथ अस्पताल में आता है। उसके बाद पुलिस कर्मियों के चले जाने पर वह व्हीलचेयर से उठता है और अस्पताल की पहली मंजिल पर चला जाता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी अस्पताल की पहली मंजिल पर बने रेंप से कूदकर फरार हो जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed