शव के साथ ऐसी बर्बरता नहीं देखी होगी। पहले युवक का सिर काटा फिर उसकी बॉडी को केमिकल से आग लगा दी, तस्वीरें देखिए
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसका सिर काट दिया। सिर काटने के बाद आरोपियों ने ब्राह्मणवास खिड़वाली मार्ग पर युवक के शव को आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।
आसपास के लोगों ने सुबह शव को जलता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि शव की पहचान छुपाने के लिए सिर काटा गया और इसीलिए बाद में केमिकल से आग लगा दी गई। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में ब्राह्मणवास निवासी करुण भारद्वाज ने बताया कि वह पेशे से वकील है। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य भी है। वकील का कहना है कि खिड़वाली मार्ग पर उनके खेत हैं। वह सुबह करीब सात बजे खेतों में जा रहे थे। ब्राह्मणवास खिड़वाली मार्ग पर पहुंचे तो यहां सड़क के कोने में एक शव में आग लगी हुई थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
वारदात की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया। तब तक सारा शव जल चुका था। मृतक के शरीर पर थोड़ा सा शर्ट का कपड़ा ही बचा था। मृतक के पास शिनाख्त संबंधी न तो कोई दस्तावेज मिले और नहीं अन्य सामान। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। जांच में मृतक युवक की उम्र करीब 25 साल होने की संभावना जताई गई। आरोपियों ने मृतक का सिर काटकर शव को आग लगाई है। उसका सिर धड़ से कटा हुआ था। आसपास तलाश करने पर भी कटा हुआ सिर नहीं मिला।