फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम: शराबी मनचले ने की छेड़छाड़, तो युवतियों ने ऐसे सिखाया सबक

Mon, 12 Jun 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 12 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Women beat a man who tried molesting them in Gurugram
युवत‌ियों ने शराबी मनचले को पीटा - फोटो : अमर उजाला

शराब पीकर महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में बदनाम हो चुकी साइबर सिटी  का एमजी रोड एक बार फिर सुर्खियों में है। मानेसर घटना के बाद लोगों को लगा था कि शायद ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। लेकिन शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई।

Women beat a man who tried molesting them in Gurugram
चप्पल से स‌िखाया मनचले को सबक - फोटो : अमर उजाला

शनिवार देर रात करीब एक बजे सहारा मॉल के बाहर शराब के नशे में मनचले ने क्लब से निकली एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो वहां पर मौजूद अन्य युवक युवती का साथ देने के बजाए फोन में वीडियो बनाते रहे। युवती के विरोध के बावजूद मनचला नहीं माना और युवती का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद  युवती और मनचले के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

Women beat a man who tried molesting them in Gurugram
युवत‌ियों ने शराब‌ियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य युवतियां आगे आईं और मनचले की थप्पड़ व चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। इस घटना का खुलासा वीडियो से हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शहर के एमजी रोड पर मनचले कितने बेखौफ हैं। वारदात के दौरान आधी रात को यहां दूर-दूर तक पुलिस भी नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women beat a man who tried molesting them in Gurugram
मनचले की प‌िटाई करती युवती - फोटो : अमर उजाला

एक युवती ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद  पहुंची ।  उधर, पुलिस वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बजाए  पीड़ित युवती की शिकायत का इंतजार कर रही है।  बता दें कि शनिवार को ही पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने महिला सुरक्षा को लेकर सभी डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली थी। इसके बाद भीपुलिस की कार्यप्रणाली मे कोई सुधार नहीं आया है।

विज्ञापन
Women beat a man who tried molesting them in Gurugram
मनचले की प‌िटाई करती युवती - फोटो : अमर उजाला

एक्शन प्वाइंट पर नंबर एक पर है एमजी रोड
महिला सुरक्षा को लेकर जिस एक्शन प्लान को 150 प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं, इसमें एमजी रोड का पहला नंबर है । एमजी रोड पर युवतियों से छेड़छाड़ की ये कोई इकलौती वारदात नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed