{"_id":"595118b04f1c1b900c8b4ea3","slug":"big-accident-in-bathinda-mansa-5-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसे के बाद सड़क पर बिखर गई 5 लाशें, कार की हालत देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भयानक हादसे के बाद सड़क पर बिखर गई 5 लाशें, कार की हालत देखिए
Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/मानसा(पंजाब)
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bathinda accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक भयानक हादसे के बाद 4 लाशें सड़क पर बिखर गईं वहीं कार की हालत देखिए, अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा कि हादसा कितना जबरदस्त होगा।
2 of 6
Bathinda accident
घटना पंजाब के बठिंडा की है, जहां गांव घुम्मण कलां के पास सोमवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
3 of 6
Bathinda accident
मृतकों की पहचान हरिंदर पाल सिंह (45), उनकी पत्नी बलजीत कौर (40), भाई सुरिंदर पाल सिंह (40) और गुरदेव कौर (50) सभी निवासी गांव मौड़ खुर्द के तौर पर हुई है। थाना मौड़ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद चारों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bathinda accident
थाना मौड़ मंडी पुलिस प्रभारी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि मौड़ खुर्द निवासी हरिंदरपाल सिंह अपनी पत्नी और भाई के अलावा एक पड़ोसी महिला के साथ मानसा आए थे। वे गांव वेेड़ा में किसी के संस्कार से अपनी ऑल्टो कार पर वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Bathinda accident
जब गांव घुम्मण कलां के पास बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि चालक ओवर स्पीड में था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।