{"_id":"5e12cf6f8ebc3e87ff46d653","slug":"cricketer-kapil-dev-untold-fact-linked-to-underworld-don-daud-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल देव की जिंदगी से जुड़ा एक राज, क्या जानते हैं आप...अंडरवर्ल्ड डॉन पर चिल्लाए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल देव की जिंदगी से जुड़ा एक राज, क्या जानते हैं आप...अंडरवर्ल्ड डॉन पर चिल्लाए थे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
कपिल देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव की जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज, जिसका अंडरवर्ल्ड डॉन से खास कनेक्शन है। इसके बारे में शायद ही कोई जानता हो।
2 of 9
कपिल देव
कपिल देव के चाहने वालों को जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने एक बार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से डांटकर भगाया था। कपिल और दाऊद इब्राहिम के बीच हुए इस वाकए को 'शारजाह में ड्रेसिंग रूम कांड' का नाम भी दिया गया। बात 1987 में शारजाह में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऑस्ट्रेलेशिया कप की है। उस दौरान मैच से पहले कपिल देव ने दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से डांटकर भगा दिया था।
3 of 9
कपिल देव
कपिल देव ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में साल 1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलवाया था। कपिल देव एक अच्छे बॉलर और फील्डर भी हैं। कपिल देव 1999 से करीब 2000 तक भारत के कोच भी रह चुके हैं। कपिल देव का नाम विश्व में सबसे अधिक विकेट लेने वाले क्रिकेटरों में भी शुमार हैं। कपिल देव इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में टेस्ट मैचों में 400 से भी ज्यादा विकेट लिए हैं और 5 हजार रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कपिल देव
कपिल देव का जन्म 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। वे बिल्डर और लकड़ी के व्यापारी रामलाल निखंज की छठी संतान थे। इनकी माता राजाकुमारी लाजवंती एक घरेलू महिला हैं। कपिल देव सात भाई-बहन हैं। भारत-पाक विभाजन से पहले उनका परिवार पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता था, लेकिन विभाजन के बाद भारत में आकर रहने लगा था। कपिल देव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से की और ग्रेजुएशन की पढ़ाई उन्होंने सेंट एडवर्ड कॉलेज से की।
विज्ञापन
5 of 9
कपिल देव
शुरुआत से ही कपिल देव का रुझान क्रिकेट की तरफ था। इसलिए वे स्कूल टाइम से ही क्रिकेट की प्रैक्टिस करने लगे थे, उन्होंने क्रिकेट जगत के मशहूर कोच देश प्रेम आजाद से क्रिकेट खेलने की अद्भुत कला सीखी थी। कपिल देव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1975 में हरियाणा की टीम के लिए क्रिकेट खेलकर की थी। उन्होंने अपना पहला मैच पंजाब के खिलाफ खेला था और इस मैच में उन्होंने 6 विकेट लेकर पंजाब की टीम को हार की धूल चटाई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।