फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Wed, 12 Nov 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Wed, 12 Nov 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन

पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Creepy road accident in punjab, 8 killed including 3 child

कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार 8 व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मरने वालों में तीन व्यक्ति, दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल थे। दर्दनाक हादसे में एक पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। यह हादसा स्थानीय बरनाला मोगा रोड पर बरनाला जिला के गांव रामगढ के पास हुआ।

पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Creepy road accident in punjab, 8 killed including 3 child

हादसे का मंजर इतना दर्दनाक था कि देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही थी। इंडिका वीस्टा कार से 8 व्यक्ति, जिला बरनाला के गांव उप्पली से अपने एक रिश्तेदार की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह 5 बजे गांव उप्पली से वापस अपने गांव वलटोहा, जिला तरनतारन जा रहे थे।

पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Creepy road accident in punjab, 8 killed including 3 child

रास्ते में बरनाला के गांव रामगढ के पास बरनाला-मोगा मुख्य रोड पर मोगा की तरफ से बडी़ तेजी से आ रहे एक ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी और ट्रक कार पर चढ गया। हादसे में कार सवार आठों व्यक्ति कार में ही दबकर मारे गए। गांव को लोगों ने उनकी डेड बॉडीज बडी़ जद्दोजहद से बाहर निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Creepy road accident in punjab, 8 killed including 3 child

इस भयानक हादसे में मरने वालों में बूटा सिंह पुत्र इंदर सिंह, बूटा सिंह की पत्नी बेअंती कौर एवं बूटा सिंह के बच्चे गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत कौर, जशनप्रीत कौर निवासी बलटोहा की मौत मौके पर ही हो गई जबकि इनके साथ गए इनके रिश्तेदार रूप सिंह, हरजीत सिंह व परमजीत कौर निवासी जीरा भी मौके पर ही दम तोड़ गए। सभी शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बरनाला में करवाया गया।

विज्ञापन

पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Creepy road accident in punjab, 8 killed including 3 child

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और जानकार अस्पताल में पहुंचने लगे। घटना पर दुख व्यक्त  करते हुए जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने बताया कि घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक के चालक व मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed