फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Tue, 23 Dec 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 23 Dec 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन

4 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy road accident in patiala, 4 dead

पंजाब के पटियाला स्टेट हाइवे पर गांव न्याल बाइपास चौक पर सोमवार सुबह पीआरटीसी बस और ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार करीब 32 सवारियां घायल हो गईं। घायलों पातड़ां के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं चार गंभीर घायलों राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे हुआ।

4 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy road accident in patiala, 4 dead

एक नामी कंपनी की कारों की लोडिंग करके ले जा रहा ट्राला संगरूर से पातड़ां के न्याल बाईपास की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार ट्राला बाईपास से मुख्य सड़क पर चढ़ने लगा तो इसने पातड़ां से पटियाला की तरफ से जा रही पीआरटीसी की बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस सड़क पर पलट गई।

4 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy road accident in patiala, 4 dead

इस हादसे में बस में सवार गांव ढ़ाबी गुजरां निवासी गुरनाम सिंह (35), वहां से गुजर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग बलदेव सिंह (72) निवासी गांव धूहड़ (पातड़ां) और ट्राला चालक रणधीर सिंह (45) निवासी गुरदासपुर की अपना बचाव करते समय ट्राले से छलांग लगाते समय सड़क पर गिरने से ट्राले के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy road accident in patiala, 4 dead

घायल हुई परमजीत कौर निवासी गांव करौंदा थाना खन्नौरी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा देखकर न्याल बस अड्डे के दुकानदारों और लोगों ने बस में फंसी घायल सवारियों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल भेजा। पातड़ां थाना इंचार्ज भुपिंदर सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

4 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy road accident in patiala, 4 dead

हादसे में करीब 32 सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों में दयावंती निवासी गांव जोगेवाल, धूफा राम निवासी कंगथला, शशि सिंगला, रजिंदर कुमार निवासी पातड़ां की हालत को गंभीर देखते हुए इन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के वारिसों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed