440 सिलेंडर एक साथ ऐसे फटे, जैसे ज्वालामुखी, 10 तस्वीरें
रसोई गैस का एक सिलेंडर फट जाए तो बहुत नुकसान होता है, लेकिन 440 सिलेंडर एक साथ फटे तो ऐसे लगा, जैसे ज्वालामुखी फट गया हो। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
440 सिलेंडर एक साथ ऐसे फटे, जैसे ज्वालामुखी, 10 तस्वीरें
हादसा, खन्ना-नवांशहर मुख्य मार्ग पर लुधियाना के गांव उदोवाल के पास हुआ। यहां एलपीजी गैस से भरे ट्रक में आग लगने से ट्रक में रखे करीब 440 सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। सिलेंडरों के टुकड़े कई सौ मीटर तक खेतों और घरों में गिरे। लगभग एक घंटे तक हुए धमाकों से घबराए उदोवाल के लोग घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
440 सिलेंडर एक साथ ऐसे फटे, जैसे ज्वालामुखी, 10 तस्वीरें
ब्लास्ट के बाद ट्रक की डीजल टंकी भी करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में जाकर गिरी। गैस सिलेंडरों के धमाके आसपास के कई गांवों में सुने गए और कई किलोमीटर की दूरी से आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद खन्ना-नवांशहर मुख्यमार्ग पर आवाजाही को रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 400 सिलेंडर मलबे में बदल गए थे।
440 सिलेंडर एक साथ ऐसे फटे, जैसे ज्वालामुखी, 10 तस्वीरें
गाड़ी चालक गांव तलवंडी निवासी लभु राम ने कहा कि वह लालडू़ से कपूरथला के लिए भारत गैस के 440 सिलेंडर ट्रक में लोड कर निकला था। गांव उदोवाल के पास उसने गाड़ी के पीछे आग लगी देखी। तुरंत गाड़ी रोक आग बुझाने की कोशिश की। सफल न हुआ तो शोर मचा गांववाले जमा कर लिए।
440 सिलेंडर एक साथ ऐसे फटे, जैसे ज्वालामुखी, 10 तस्वीरें
गांव उदोवाल के सरपंच बलबंत सिंह ने कहा कि धमाके हुए तो गांव वालों ने औरतों और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोराहा में पिछले दिनों हुई अमोनिया गैस रिसाव वाली घटना के बाद से लोगों में जबरदस्त दहशत थी। वारदात के बाद ज्यादातर लोग घर खुले छोड़कर ही सुरक्षित जगहों पर चले गए।