फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब: जेल भरो आंदोलन, सीपीआई नेताओं पर जमकर बरसीं लाठियां

Thu, 27 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Thu, 27 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
CPI Protest outside District secretariat in Moga
Moga CPI Protest
किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत बुधवार को जिला सचिवालय के आगे गिरफ्तारियां देने पहुंचे सीपीआई नेताओं की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई नेताओं और वर्करों को चोटें आईं हैं। बात तब बिगड़ी जब पुलिस ने जिला सचिवालय का गेट बंद कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। 
CPI Protest outside District secretariat in Moga
Moga CPI Protest
इस बीच वहां पहले से ही थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह और थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर रुमेशपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जिला सचिवालय के आगे गिरफ्तारी के लिए पहुंचे वर्करों को पुलिस ने न तो गिरफ्तार किया और न ही उन्हें आगे बढ़ने दिया। इस दौरान पार्टी वर्कर जिला सचिवालय गेट पर चढ़ गए और जिला सचिव में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। उन्हें ऐसा करता देख पुलिस ने अंधाधुंध लाठियां बरसानी शुरू कर दी। 
CPI Protest outside District secretariat in Moga
Moga CPI Protest
पार्टी के नेताओं की मानें तो पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में सीपीआई नेता सुखजिंदर महेसरी, प्रकट बधनी और जगसीर खोसा को चोटें आई हैं। उधर, कुलदीप भोला और सूरत सिंह धर्मकोट सरीखे नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया है। इस मौके पर बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात तहसीलदार लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस को लाठीचार्ज करने का कोई आदेश नहीं दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CPI Protest outside District secretariat in Moga
Moga CPI Protest
जिला सचिवालय पहुंचने से पहले की रैली
प्रदर्शनकारियों ने जिला सचिवालय के आगे गिरफ्तारियां देने पहुंचने से पहले बस अड्डे पर रैली की। रैली को  कुलदीप भोला, जगदीश सिंह चाहल, सूरत सिंह धर्मकोट, बलकरन मोगा ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार की आलोचना करते कहा कि सरकारें किसानों-मजदूरों के समूचे कर्ज माफी के वादों से भाग रही हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है, जिससे किसानों में हताशा बढ़ रही है और वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
CPI Protest outside District secretariat in Moga
Moga CPI Protest
उन्होंने मांग की कि किसानों, खेत मजदूरों, दस्तकारों के कर्ज माफी की मांग करते हुए बेरोजगार नौजवानों को रोजगार, 60 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, गरीबों को मकान बनाने के लिए 10 मरले का मुफ्त प्लाट और बिना ब्याज कर्ज दिया जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed