देखिए, एक मंच पर दिखे मोदी के मंत्री और हुड्डा
दीनबंधु छोटूराम की जयंती पर हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता एक मंच पर दिखे। मोदी सरकार के मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और हुड्डा की जुगलबंदी चर्चा का विषय रही। देखिए तस्वीरें।
देखिए, एक मंच पर दिखे मोदी के मंत्री और हुड्डा
दीनबंधु छोटूराम की जयंती पर एक मंच पर जुटे प्रदेश के दिग्गज जाट नेताओं के सामने कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर हूटिंग की। भाजपा नेता रमेश बल्हारा को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा तो उचाना विधायक प्रेमलता और महम से भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा को भाषण बीच में रोकना पड़ा।
देखिए, एक मंच पर दिखे मोदी के मंत्री और हुड्डा
प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को यहां तक कहना पड़ा कि कोई गलती हो गई हो तो पहले ही माफी मांग लेता हूं, हूटिंग बाद में कर लेना।
देखिए, एक मंच पर दिखे मोदी के मंत्री और हुड्डा
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक मनीष ग्रोवर को भी विशेष अतिथि के तौर पर न्यौता दिया गया था, लेकिन सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद दीपेंद्र हुड्डा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
देखिए, एक मंच पर दिखे मोदी के मंत्री और हुड्डा
हुड्डा के भाषण दिए जाने तक प्रेमलता को छोड़ सभी भाजपा नेता मंच से जा चुके थे। आयोजकों की ओर से मांग रखी गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का नाम छोटूराम के नाम पर रखा जाए। विधायक प्रेमलता के जरिए सरकार तक मांग पत्र पहुंचाने की बात कही गई।