{"_id":"5904947c4f1c1b267bc0c747","slug":"chandigarh-players-playing-special-game-in-ipl-season-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: IPL में चंडीगढ़ के ये स्टार खिलाड़ी मचा रहे खूब धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: IPL में चंडीगढ़ के ये स्टार खिलाड़ी मचा रहे खूब धमाल
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में वही खिलाड़ी टिक पाता है, जो हिटर हो और चौके, छक्के लगाने का दम रखता हो। इनमें चंडीगढ़ के इन स्टार खिलाड़ियों को महारत हासिल है।
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
आईपीएल सीजन 2017 में चंडीगढ़ के कई ऐसे प्लेयर हैं, जो हर सीजन में धमाल मचाते रहे हैं और मचा रहे हैं। अपने करियर की शुरूआत जूनियर लेवल से करते हुए भारत के लिए अंडर-15,19 वर्ल्ड कप से लेकर वनडे, टी-20 तक ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ चुके हैं।इनमें से कुछ किंग्स इलेवन पंजाब और बाकी अन्य टीमों के अहम सदस्यों में शामिल हैं। मोहाली में होने वाले चार मैचों में भी क्रिकेट प्रशंसकों को इनसे ऐसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद रहेगी।
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
युवराज सिंहः सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते इस स्टार खिलाड़ी के वो लगातार छह छक्के कौन भूल सकता है। युवराज सिंह वर्ल्ड में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर-15,19 वर्ल्ड कप, टी-20, 50 ओवर के प्रारूप में वर्ल्ड कप खेला है और सभी को भारत की झोली में डालने में अहम भूमिका भी निभाई है। युवराज मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं और वह 7 करोड़ में टीम में शामिल किए गए थे। इस सत्र में युवी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ मात्र 27 गेंद पर 62 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनन वोहरा
- फोटो : ESPN
मनन वोहरा: दाएं हाथ के बल्लेबाज और सिटी के युवा क्रिकेटर हैं। वर्ष 2004 में शारजाह कप के लिए भारत की टीम में चुने गए थे। इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य बने। पंजाब रणजी टीम के लिए खेलते हैं। वर्ष 2013 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चुने गए और मौजूदा सत्र में भी खेल रहे हैं। लगभग 4 करोड़ में आईपीएल की किंग्स इलेवन टीम का हिस्सा बने। बतौर ओपनर इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अब तक की 95 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। मात्र 50 गेंदों पर 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से ये रन बनाए।
विज्ञापन
क्रिकेटर हरभजन सिंह
हरभजन सिंह: 36 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज और लोअर आर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं। भारत के लिए टेस्ट, वनडे, वर्ल्ड कप, टी-20 खेल चुके इस क्रिकेटर को भज्जी के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेल चुके हैं। पंजाब से खेलते हैं। वर्ष 2008 से मुंबई इंडियंस टीम की ओर से आईपीएल में खेलते हैं।