फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CBI to investigate Jhota murder case CM Bhagwant Mann accedes family demand

झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले: सीएम मान ने मानी परिवार की मांग, गृहमंत्री के दाैरे से पहले एलान

Tue, 20 Oct 2026 09:59 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 09:59 AM IST
सार

मानसा के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूरे पंजाब से आक्रोश की आवाज उठी थी। एक हफ्ते बाद भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। अब परिवार की मुख्य मांग को मानते हुए पंजाब सरकार ने हत्याकांड की जांच सीबीआई को साैंप दी है।  

विज्ञापन
CBI to investigate Jhota murder case CM Bhagwant Mann accedes family demand
झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का एलान किया है। यह फैसला परिवार की मांग पर लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वे नशे के खिलाफ लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार की मांग को स्वीकार किया है। मान ने जोर देकर कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ उनकी लड़ाई आर-पार की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। 
विज्ञापन


बिट्टू ने सरकार पर साधा निशाना 
वहीं सरकार के हत्याकांड की जांच सीबीआई को साैंपने पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि अभी तो गृहमंत्री दिल्ली से पंजाब आने के लिए चले भी नहीं थे, मुख्यमंत्री ने खुद ही सीबीआई जांच की मांग कर ली। जिनसे मुख्यमंत्री डरता/दबता हो, सोचिए वे नशा बेचने वालों का क्या हाल करेंगे। पंजाब इस बार भाजपा को मौका जरूर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाह के दाैरे से पहले बड़ा एलान
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब आ रहे हैं। वे बटाला, संगरूर और मानसा में नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाह के दाैरे से कुछ घंटे पहले केस को सीबीआई को साैंपने का एलान किया गया है।

एक दिन पहले अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख झोटा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं सांसद ने गृह मंत्री से अनुरोध किया था कि जांच को केवल झोटा हत्याकांड तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने सुनाम के मोहनजीत सिंह और गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामलों का भी उल्लेख किया। मोहनजीत सिंह को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नशे के विरोध के बाद प्रताड़ना मिली थी। बादल ने इन मामलों सहित नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों से जुड़े अन्य मामलों की भी व्यापक जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed