फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली 2' देखने की सोच रहे हैं तो सिनेमा मत जाएं, वरना पछताओगे

Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
why katappa killed bahubali, all show house full of bahubali 2
bahubali2 - फोटो : google
बहुचर्चित फिल्म बाहुबली पार्ट टू को देखने का प्लान बना रहे हैं तो सिनेमा जाने का ख्याल छोड़ दें, वरना पछताना पड़ सकता है।
why katappa killed bahubali, all show house full of bahubali 2
bahubali2 - फोटो : google
इसका कारण है, वीकेंड के तीनों दिन छुट्टी होने के चलते सभी मल्टीप्लेक्स के अधिकतर शो हाउस फुल हो चुके हैं। इनमें 70 प्रतिशत लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। ऐसे में खाली हाथ लौटने से बचने के लिए पहले जानकारी लेकर ही जाएं। लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों ने वीकेंड की छुट्टी का फायदा लेते हुए बाहुबली पार्ट टू देखने के लिए पहुंचे।
why katappa killed bahubali, all show house full of bahubali 2
bahubali2 - फोटो : google
फिल्म के लिए दो से तीन दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। शुक्रवार को शहर के थियेटर और मल्टीप्लेक्स हाउसफुल नजर आए। बाहुबली-2 का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। सुबह होते ही अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ थिएटर में फिल्म देखने को लेकर पहुंच गए। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह के साथ अपने सवाल का जवाब भी जानने के लिए आए हुए थे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
why katappa killed bahubali, all show house full of bahubali 2
bahubali2 - फोटो : google
फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों ने टिकटें बुक करवानी शुरू कर दी थीं। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखा गया। लोगों को अपने सवाल का जवाब जानने के लिए 1 साल 293 दिन इंतजार करता पड़ा। इस सवाल का जवाब मिलने के बाद लोग खुश नजर आए। ऐसी दीवानगी देखी गई कि कुछ लोगों ने कटप्पा की भांति अपने बाल कटवाकर और कान में बाली पहनकर आए हुए थे।      
विज्ञापन
why katappa killed bahubali, all show house full of bahubali 2
bahubali2 - फोटो : google
एक सिनेमाघर मालिक ने बताया कि अगले तीन दिन के लिए सभी शो हाउस फुल हैं। लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई, जिसमें लगातार तीन दिन सभी शो एडवांस में हाउसफुल हैं। फिल्म का रिस्पांस अच्छा है। दर्शक उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। एडवांस बुकिंग के लिए भी काफी कॉल आई हैं। शनिवार के बाद फिल्म के बारे में सही रिपोर्ट आएगी। सोमवार से टिकट उपलब्ध हो सकेंगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed