{"_id":"6ad6d43582d8263a7d025351","slug":"save-the-vote-save-the-nation-campaign-in-haryana-until-november-26-seven-aicc-observers-appointed-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 26 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: सात एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त, संगठन को समन्वय के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 26 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: सात एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त, संगठन को समन्वय के निर्देश
Tue, 20 Oct 2026 08:09 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:09 AM IST
सार
जिम्मेदारी अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी करने और संगठन के साथ समन्वय बनाए रखने की होगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में पत्र जारी कर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों समेत पार्टी के सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में कांग्रेस 26 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाएगी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश के संगठनात्मक जिलों में सात पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
इनकी जिम्मेदारी अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी करने और संगठन के साथ समन्वय बनाए रखने की होगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में पत्र जारी कर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों समेत पार्टी के सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस के अनुसार, 12 अक्तूबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मार्च निकाला था। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया। इसके बाद 13 अक्तूबर को राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को देशभर में ब्लॉक, बूथ और गांव स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
राजेश लिलोठिया को दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी शहरी व ग्रामीण और भिवानी शहरी की जिम्मेदारी दी गई है। नदीम जावेद भिवानी ग्रामीण, हिसार शहरी व ग्रामीण, फतेहाबाद और सिरसा में अभियान की निगरानी करेंगे। अनिल चौधरी कैथल, करनाल शहरी व ग्रामीण और कुरुक्षेत्र के पर्यवेक्षक होंगे।
कृष्णा तीरथ फरीदाबाद, नूंह और पलवल; नीतू वर्मा पानीपत, सोनीपत और जींद; जबकि रोहित चौधरी रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में जिम्मेदारी संभालेंगे। अंबाला कैंट, अंबाला शहरी व ग्रामीण, यमुनानगर शहरी व ग्रामीण और पंचकूला के लिए पर्यवेक्षक का नाम बाद में घोषित किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों की जानकारी संबंधित पर्यवेक्षकों को समय पर दी जाए और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।