पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो इस सुनहरे मौके का फायदा उठाइए। 30 दिन में मिल जाएगा, बस आवेदक को एक ये काम करना होगा।
दरअसल, चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग 29 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 जुलाई को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़, लुधियाना और अंबाला पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पासपोर्ट मेला का आयोजन कर रहा है।
इच्छुक आवेदक पासपोर्ट इंडिया के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर आवेदक अपनी इच्छा अनुसार अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 29 से 30 जून तक जारी रहेगी। जिन आवेदकों ने पहले से अपॉइंटमेंट ले रखी है वह फिर से समय ले सकते हैं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मुनीष कपूर ने बताया कि ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन करने के लिए आधार नंबर, बर्थ सर्टिफिकेट, एजुकेशन क्वालीफिकेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य हैं। ऑनलाइन फार्म भरते समय आधार नंबर, आईडी और रेजिडेंस प्रूफ देना अनिवार्य हैं। इसके बाद ही पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
मेले के तहत आवेदन करने वालों को एक महीने के अंदर पासपोर्ट मिल जाएगा। 1 जुलाई को सेक्टर-34 स्थित पासपोर्ट मेले में लोगों की समस्याओं को हल किया जाएगा।