छह साल बाद भारतीय नागरिक हामिद अंसारी अपने वतन लौट आया। इस दौरान हामिद को देखकर पूरा परिवार फूट-फूटकर रो पड़ा। अपने कलेजे के टुकड़े को देखते हुए मां फफककर रो पड़ी और गले से लगा लिया। पढ़िए हामिद की वतन वापसी की कहानी...
छह साल बाद अब परिवार मनाएगा ईद, हामिद अंसारी पहुंचा भारत...सुषमा स्वराज के लिए कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी एक गलती से 3 साल तक पाकिस्तान की मरदान जेल में सजा काट चुका मुंबई निवासी हामिद निहाल अंसारी मंगलवार शाम को वतन लौट आया। हामिद जब वाघा सीमा पर पहुंचे तो इंतजार कर रही उनकी मां फौजिया अंसारी ने उन्हें गले लगाकर फूट फूट कर रोने लगी। पास खड़े पिता और भाई की भी आंखें नम थीं। फौजिया अंसारी ने बताया कि हामिद 2012 में अपनी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए बिना वीजा के पाकिस्तान चला गया था।
हामिद अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान के कोहाट में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आर्मी ने उस पर देशद्रोह का केस किया और 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल की सजा सुनाई गई। हामिद के बारे में उनके फेसबुक दोस्तों ने जानकारी दी थी।
जब उन्हें पता चला कि हामिद पाकिस्तान के पेशावर की जेल में सजा काट रहा है, तब वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। उन्होंने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को हामिद को हर संभव कानूनी मदद देने के आदेश दिए थे। दूसरी तरफ इंडो-पाक फ्रेंडशिप संगठन के लोगों ने हामिद की रिहाई के प्रयास शुरू कर दिए।
पाकिस्तान रेंजर के अधिकारियों ने हामिद अंसारी को शाम साढ़े पांच बजे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सौंपा। अंसारी ने वतन की मिट्टी चूमी। जैसे ही अंसारी अटारी सीमा पर पहुंचा, वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी हामिद अंसारी को एक जीप में खासा स्थित हेडक्वार्टर ले गए, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।
हामिद अंसारी के भाई ने बताया कि आज उनके परिवार की ईद है। छह साल से उनके परिवार ने कोई त्योहार नहीं मनाया। परिवार का कहना था कि सुषमा स्वराज से मीटिंग कर जो आत्मविश्वास पैदा हुआ, उसी से उम्मीद जगी कि बेटा घर लौट आएगा। बेटे का मुंह देखने के लिए हामिद का परिवार सुबह साढ़े 11 बजे ही अटारी सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल के ऑफिस में पहुंच गया था।