फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसालः सरपंच ने की अनोखी शादी, फैसला सुन दूल्हे का चेहरा देखती रह गई दुल्हन, मां-बाप भी हैरान

Tue, 18 Dec 2018 02:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Dec 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
unique marriage of haryana village sarpanch, oath in favour of girl child
सरपंच ने की अनोखी शादी
देश के एक सरपंच ने बेहद अनोखी शादी करके मिसाल पेश की। ऐन मौके पर दूल्हे का फैसला सुनकर दुल्हन उसका चेहरा ही देखती रह गई, वहीं मां बाप और गांव वाले भी हैरान हैं।
unique marriage of haryana village sarpanch, oath in favour of girl child
marriage
हरियाणा में रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र के तैमूरपुर गांव के सरपंच ने अपनी शादी में कन्या भ्रूण हत्या न करने का भी संदेश दिया। शादी में सात फेरों के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या न करने को आठवां फेरा भी लिया। हर किसी ने सरपंच की इस पहल की सराहना की। विनोद कुमार मेहरा तैमूरपुर गांव के सरपंच हैं।
unique marriage of haryana village sarpanch, oath in favour of girl child
marriage - फोटो : डेमो
शादी झज्जर के सासरोली गांव के लक्ष्मण सिंह की पुत्री सुनीता के साथ 15 दिसंबर को गांव में ही हुई। सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने शादी में सात फेरों के सातों वचनों को निभाने के वायदे के साथ आठवां वचन बेटी बचाने यानी कन्या भ्रूण हत्या न करने का भी लिया। एक गांव के मुखिया यानी सरपंच होने के नाते उनके इस प्रयास की काफी सराहना हुई। शादी समारोह में कलानौर की विधायक शकुंतला खटक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unique marriage of haryana village sarpanch, oath in favour of girl child
marriage
विनोद मेहरा ने बताया कि पिता से कन्याओं को बचाने की सीख मिली थी। वह पिछले कई साल से आसपास के लोगों को भी कन्या भ्रूण हत्या न करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। गोष्ठी और जागरूकता अभियान भी समय-समय पर चलाए जाते हैं। सरपंच का कहना है कि अन्य लोगों को भी शादी के समय कन्या भ्रूण हत्या रोकने को शादी में आठवां फेरा लेने को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
unique marriage of haryana village sarpanch, oath in favour of girl child
शादी
गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण बचाने को पौधारोपण और शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य करने वाले सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने गांव को  खुले में शौच से भी मुक्त कराया है। इसके लिए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा के प्रति उन्होंने काफी बेहतरीन प्रयास और कार्य किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed